Kundli Tv- गुरु ग्रह से हैं परेशान तो अपनाएं ये अचूक उपाय

Thursday, Oct 11, 2018 - 02:35 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र में नव ग्रहों का बड़ा महत्व है। प्रत्येक इंसान की कुंडली में ये ग्रह एक अहम भूमिका निभाते हैं। कहा जाता है कि अगर किसी की कुंडली में इन ग्रहों की चाल बिगड़ जाए तो उसकी लाइफ में परेशानियां घर करने लगती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि अगर आप आर्थिक रुप से परेशान रहते हैं, अनावश्यक व्यय के कारण हर महीने आपका बजट बिगड़ रहा है तो गुरुवार के दिन धन वृद्धि के कुछ उपाय आजमाने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। इसके लिए कुछ उपाय लाल किताब में बताए गए हैं।

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान ध्यान करें और घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और लोगों में बांट दें।

भगवान की पूजा के बाद केसर का तिलक लगाएं। अगर केसर उपलब्ध नहीं हो तब हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।

ज्योतिष के अनुसार गुरु का प्रभाव धन पर होता है। अगर कोई गुरुवार के दिन आपसे धन मांगने आता है तो इस लेन देन से बचें। गुरुवार को धन देने से आपका गुरु कमज़ोर हो जाता है, इससे आर्थिक परेशानी बढ़ती है।

इस दिन माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद ज़रूर लें। इनका आशीर्वाद गुरु ग्रह का आशीर्वाद माना जाता है। इनकी प्रसन्नता के लिए पीले रंग के वस्त्र उपहार स्वरूप दें।
यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising