Kundli Tv- कामयाबी ही शिखर पर पहुंचाएगा ये मंत्र

Wednesday, Sep 19, 2018 - 06:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले कुछ मंत्रो का उच्चारण करना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार हिंदू धर्म के हर देव-देवता और साथ ही ग्रहों को सप्ताह का एक-एक दिन समर्पित है। हर दिन का अलग-अलग देव की अलग-अलग तरीके से पूजा की जाती है। मान्यता है कि जिस पर भी भगवान विष्णु की कृपा हो जाती है वह व्यक्ति तमाम परेशानियां से छुटकारा पा लेता है और साथ ही उसके जीवन का बुरा समय खत्म हो जाता है और अच्छा समय शुरू हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। वह चाहे किसी भी रूप में हो चाहे पीला कपड़ा, पीले रंग का फूल, पीले रंग का हल्दी वाला भोजन आदि। बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष को जल देने से कई लाभ होते हैं। नियमित गुरुवार जल देने से आर्थिक लाभ भी होता है व कुंडली में बृहस्पति मजबूत स्थिति में हो जाता है जिससे शुभ ही शुभ होता है।

 
इस दिन पूजा कुछ लोग पूजा व व्रत भी करते हैं। पूजा के अलावा यदि बृहस्पतिवार के दिन निम्न मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे भी भगवान बृहस्पति की कृपा सदैव बनी रहती है।
 
पीले रंग का आसन बिछाकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें- 
 
ॐ अंगिरोजाताय विद्महे,
वाचस्पते धीमहि, 
तन्नो गुरु: प्रचोदयात।।
 

इस बात का ध्यान रखें कि मंत्र जाप के बाद भगवान बृहस्पति की आरती ज़रूर करें।
Kundli Tv- इस टोटके के नतीजे से उड़ जाएंगे आपके होश, होगा कुछ ऐसा (देखें Video)

Jyoti

Advertising