Kundli Tv- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन Special मंत्रों से करें कान्हा को प्रसन्न

Tuesday, Aug 28, 2018 - 11:05 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
जैसे कि सबको पता होगा कि इस साल 2 सितंबर 2018 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। श्री कृष्णजन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव है। जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। कहते है इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर इस दिन श्रीकृष्ण के कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो भी श्रीकृष्ण की कृपा पाई जा सकती है। तो आइए आपको बताते हैं श्रीकृष्ण के कुछ एेसे ही चमत्कारी मंत्रों के बारे में-

मंत्र
हरे कृष्ण हरे कृष्ण 
कृष्ण कृष्ण हरे हरे 
हरे राम हरे राम 
राम राम हरे हरे॥ 


मान्यता के अनुसार इस मंत्र को 15वीं शताब्दी में चैतन्य महाप्रभु के भक्ति आंदोलन के समय का 'महामंत्र' माना गया है। इसके अनुसार इस महामंत्र का जप उसी प्रकार करना चाहिए जैसे एक शिशु अपनी माता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रोता है।

'ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय'

भगवान श्रीकृष्ण के इस द्वादशाक्षर यानि 12 शब्दों के इस मंत्र का जो भी व्यक्ति जाप करता है, उसे सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा प्रेम विवाह की इच्छा रखने जातकों के लिए यह रामबाण साबित होता है। 

'कृं कृष्णाय नमः'

यह पावन मंत्र स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया है। इसके जप से जीवन से जुड़ी तमाम बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है।

'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'

जीवन में आई विपदा से उबरने के लिए भगवान श्रीकृष्ण का यह बहुत ही सरल और प्रभावी मंत्र है। इस महामंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण बिल्कुल उसी तरह मदद को दौड़े आते हैं जिस तरह उन्होंने द्रौपदी की मदद की थी।
मंगलवार को करें ये काम होंगे सभी विवाद खत्म (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising