2019 में अगर PROBLEMS को रखना चाहते हैं दूर तो इन मंत्रों का एक बार कर लें जाप

Friday, Dec 28, 2018 - 04:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जीवन में सुख के साथ-साथ हमेशा दुख भी बने ही रहते हैं। हिंदू शास्त्र में इसे जीवन कहा गया है। परंतु इसमें दुखों को दूर करने के लिए कुछ चमत्कारी मंत्रों के साथ कुछ उपाय भी बताए गए हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका अगर आप साल के खत्म होने पर करेंगे तो आपका आने वाला नया साल बेहतर हो सकता है। तो चलिए बताते हैं आपको उन मंत्रों को बारे में-

हिंदू शास्त्रों में मनुष्य की हर समस्या का हल बताया गया है। फिर चाहे समस्या कोई भी हो पारिवारिक कलह हो या फिर धन से संबंधित। इन सबका समाधान केवल कुछ मंत्रों में मिल सकता है।

पहला मंत्र-
गोवल्लभाय स्वाहा” यह मंत्र

ये मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है। माना जाता है कि इस मंत्र में ऐसी अद्भुत शक्ति है कि यह किसी भी कंगाल व्यक्ति को कुछ ही देर में धनवान बना सकता है। ज्योतिष के मुताबिक चमत्कारी मंत्रों का जाप लाख बार करना होता है, कहते हैं जैसे ही यह डाप सवा लाख तक पहुंचता है तो जाप करने वाले व्यक्ति को उम्मीद से दौगुना आर्थिक लाभ पहुंचता है।

दूसरा मंत्र
ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मंत्र को सप्तदशाक्षर महामंत्र कहा जाता है। इस मंत्र को धन प्राप्ति और धनवान बनाने वाला माना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि इसका लाभ पाने के लिए इस मंत्र  का 5 लाख बार जाप करना ज़रूरी होता। परंतु अगर कोई व्यक्ति इस मंत्र का जाप बीच में ही छोड़ देता है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलता। 

तीसरा मंत्र
ॐ नम: शिवाय श्रीं प्रसादयति स्वाहा

बता दें कि ये मंत्र भगवान शिव के साथ जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि ये मंत्र आपको हर प्रकार के कर्ज़ से मुक्ति दिलाएगा। इस शिव मंत्र का प्रतिदिन 1008 बार जाप करना कर्ज़ से मुक्ति दिलाता है।
ये 1 टोटका आपकी लाइफ के दुखों को कर देगा दूर (VIDEO)

Jyoti

Advertising