Kundli Tv- OMG! कहीं आप भी चींटियों को मारने की गलती तो नहीं कर रहे

Monday, Jun 25, 2018 - 04:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)


चींटियों को लेकर बहुत सारे मोटिवेशनल थॉट और जोक्स तो आपने सुनें होंगे। ये भी जानते होंगे एक छोटी सी चिंटी विशाल शरीर वाले हाथी को मौत के घाट उतार सकती है। अक्सर घर में चींटियों के आने पर उन्हें मार दिया जाता है। जो लोग ऐसा करते हैं वह अपने दुर्भाग्य को स्वयं ही निमंत्रण देते हैं। कभी भी उन्हें मारना नहीं चाहिए। आटा या हल्दी डालने से वह भाग जाती हैं। रूटीन में भी चींटियों को आटा डालने से आने वाले संकटों से बचा जा सकता है। बिज़नेस और जॉब में शुभ फल प्राप्त होते हैं। शनि संबंधित ग्रह दोष चल रहे हैं तो भुने हुए आटे में चीनी डालकर चींटियों को डालें।



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में चींटियों का आना अशुभ संकेत होता है। लाल चीटियां आएं तो समझ जाएं अच्छे दिन जाने वाले हैं। इन्हें काल का रूप माना गया है। इन पर चीनी डाल देने से संकट का समय टल जाता है। 



काली चीटियां रोग और शोक आने का संकेत देती हैं। इन्हें आटा और चीनी मिक्स करके डालने से आने वाली बला को टाला जा सकता है। 



अक्सर काफी लोगों ने देखा होगा कि बारिश से पहले चीटियों के झुंड पेड़ पर चढ़ते-उतरते दिखाई देते हैं। ध्यान से देखने पर मालुम होता है कि चीटियां सफेद रंग के छोटे-छोटे अंडे पेड़ पर ऊपर की ओर ले जा रही होती हैं। यदि ऐसा दृश्य कभी भी दिखाई देता है तो समझ लेना चाहिए कि बारिश होने वाली है। बारिश के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का यह काफी पुराना तरीका है। आज भी कई स्थानों पर इस तरीके का उपयोग बारिश की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा यदि अत्यधिक वर्षा या सामान्य वर्षा के समय चीटियां अपने अंडे पानी में डाल दे तो यह संकेत है बारिश रुकने का। जब चीटियां अपने अंडे पानी में डालने लगे तो समझ लेना चाहिए कि बारिश शीघ्र ही थम जाएगी। चींटियों को बहुत ध्यान से देखने पर ही ये बात मालूम हो सकती है।

अगर ये पौधे लगाएंगे तो हो जाएंगे बर्बाद (देखें VIDEO)

Niyati Bhandari

Advertising