Kundli Tv- सोमवती पूर्णिमा: इस पेड़ के नीचे जलाएं दीया, सेट हो जाएगी लाइफ

Monday, Sep 24, 2018 - 02:56 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
आज यानि 24 सितंबर 2018 को भाद्रपद मास की पूर्णिमा है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सोमवार होने के कारण सोमवती पूर्णिमा का शुभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इसी के साथ अगर इस खास दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को धन-लाभ के साथ-साथ कईं तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इसी के साथ ही दुर्भाग्य भी दूर होता है। 


तो आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय के बारे में जिन्हें अपनाकर आपकी लाइफ भी सेट हो सकती है। 


पूर्णिमा की शाम को पीपल के नीचे गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पैसों से जुड़े फायदे हो सकते हैं।


ज्योतिष के अनुसार पूर्णिमा तिथि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। पूर्णिमा की शाम को चंद्रदेव को खीर का भोग लगाएं। इससे दुर्भाग्य कम होता है।


चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजित हैं, इसलिए इस दिन शिवजी का अभिषेक गाय के कच्चे दूध (बिना उबला दूध) से करें। इससे धन-लाभ के योग बनते हैं।


इस दिन महालक्ष्मी यंत्र की पूजा कर अपने पूजा स्थान पर स्थापित करें और रोज इसकी पूजा करें। इससे भी धन-लाभ हो सकता है।


पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा भी की जाती है। ये न कर पाएं तो भगवान विष्णु की पूजा से भी आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

Kundli Tv- कब शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष? (देेखें Video)

Jyoti

Advertising