Somvati Amavasya Daan: सोमवती अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, धन-दौलत की नहीं रहेगी कमी

Friday, Apr 05, 2024 - 11:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somvati Amavasya Daan: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि के साथ-साथ अमावस्या तिथि का भी बहुत महत्व है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या हर माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान करने का बहुत महत्व है। सोमवती अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Donation of white goods सफेद चीजों का दान करें
सोमवती अमावस्या पर पितरों को खुश करने के लिए चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन दूध और चावल का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

Donation of land भूमि का दान
अगर आप क्षमतावान है तो सोमवती अमावस्या के दिन भूमि का भी दान कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भूमि दान को महादान माना जाता है। इस दिन भूमि का दान करने से नाराज पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है।

Donation of clothes कपड़ों का दान
सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धा अनुसार कपड़ो का दान करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गरीब लोगों को कपड़ों का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

Donating black sesame seeds काले तिल का दान
सनातन धर्म में तिल का दान बहुत ही शुभ माना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन तिल का दान करना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से जीवन में अद्भुत लाभ मिलते हैं और कुंडली से बुरे ग्रहों का असर खत्म होता है।

Niyati Bhandari

Advertising