Somvati Amavasya: युधिष्ठिर का सोमवती अमावस्या को दिया गया श्राप, कलयुग के लिए बना वरदान

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 01:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या एक विशेष हिन्दू त्यौहार है, जो श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह अमावस्या का दिन सोमवार को पड़ने पर सोमवती अमावस्या कहलाता है। इस दिन को लेकर कई धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं हैं, जो इसे विशेष बनाती हैं। सोमवती अमावस्या के मौके पर पित्तरों की आत्मिक शांति और मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान किया जाता है। यह दान अधिकतर पवित्र नदियों पर किया जाता है लेकिन कैथल के फल्गु तीर्थ का विशेष महत्व माना गया है। श्राद्ध कर्म के लिए कुरुक्षेत्र की सीमा में आने वाले तीर्थों में फल्गु तीर्थ के विषय में महाभारत के ग्यारहवें पर्व में विस्तार से चर्चा है।

PunjabKesari Somvati Amavasya
महाभारत के वन पर्व के अनुसार युद्ध की समाप्ति पर युधिष्ठिर को इस बात की चिंता हुई कि इस युद्ध में दिवंगत आत्माओं को किस प्रकार शांति व मुक्ति मिले।

PunjabKesari Somvati Amavasya

श्रीकृष्ण के कहने पर युधिष्ठिर शरशय्या पर लेटे हुए भीष्म पितामह के पास गए और बंधुओं सहित अपनी व्यथा कही।

PunjabKesari Somvati Amavasya
पितामह ने कहा कि, 'युद्ध में मारे गए मृत लोगों का पिंडदान फलकी वन के सरोवर पर करें क्योंकि किसी समय फलकी ऋषि ने तपस्या से उस भूमि को पवित्र किया था।'

PunjabKesari Somvati Amavasya
इस तीर्थ में यदि ब्राह्मणों को दक्षिणा दी जाए या द्विज श्रेष्ठ को प्रणाम करके एक मुट्ठी तिल दें या तिलों से युक्त तिलांजलि दी जाए या फिर कहीं से एक दिन का चारा लाकर श्रद्धापूर्वक गौ को खिलाया जाए तो इन कृत्यों से भी पितर प्रसन्न होंगे।

PunjabKesari Somvati Amavasya
पांडवों ने सोमवती अमावस्या का काफी इंतजार किया लेकिन वर्षों के बाद सोमवती अमावस्य न आने से पांडव फल्गु तीर्थ पर पिंडदान नहीं कर सके। यहां पिंडदान न कर पाने के कारण युधिष्ठिर ने सोमवती अमावस्या को श्राप दिया था कि वह कलयुग में जल्दी-जल्दी आएगी।

PunjabKesari Somvati Amavasya

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News