Somvati Amavasya 2023: आज करें ये काम, जीवन में आएंगी खुशियां हजार

Monday, Jul 17, 2023 - 08:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Somvati Amavasya: सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। 2023 में 3 बार सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। आज 17 जुलाई को साल की दूसरी सोमवती अमावस्या है। इस रोज मां पार्वती और महादेव की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ स्नान-दान और पूजा का भी बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। सावन होने के कारण सोमवती अमावस्या की महिमा और भी बढ़ गई है। तो आइए जानते हैं कि आज के दिन कौन से उपाय करने शुभ होते हैं-



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Worship the Peepal tree पीपल के पेड़ की पूजा करें
आज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ को गंगा जल से सींचना चाहिए और इसके बाद 108 बार पीपल की परिक्रमा करें व कच्चा सूत लपेटें। इस उपाय को करते हुए पति की लम्बी आयु की कामना करें।



Make offerings to the ancestors पितरों के लिए करें तर्पण
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है। आज के दिन पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ को गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और पुष्प अर्पित करें और साथ में इस मंत्र का उच्चारण करें-



मंत्र : ॐ पितृभ्य: नम:

इस मंत्र का जाप करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

Doing this remedy will bring happiness in married life इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां
अगर पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव रहता है तो आज के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए। अमावस्या के दिन गाय को पांच तरह के फल खिलाएं। इसके बाद भगवान नारायण के मंत्र का जाप करते हुए कम से कम 108 बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए।

Plant Peepal tree पीपल का पौधा लगाएं
आज के दिन पितरों को खुश करने के लिए किसी भी मंदिर में जाकर पीपल का पौधा लगाएं। ऐसा करने से तरक्की के द्वार खुलते हुए दिखाई देंगे।



Married women must worship Goddess Parvati and Lord Shiva सुहागिन महिलाएं जरूर करें माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा

आज के दिन सुहागिन महिलाओं को कच्चे दूध के साथ शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से पति की सेहत तंदुरुस्त रहती है और सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

Niyati Bhandari

Advertising