हमारे शास्त्रों के कुछ उपदेश, इन्हें Follow करने वाला कभी नहीं खाता धोखा

Saturday, Jul 01, 2017 - 08:42 AM (IST)

हमारे शास्त्रों में लिखा है कि 9 काम ऐसे हैं जो कभी नहीं करने चाहिएं। आपत्ति काल में भी उन्हें करने से अवश्य बचना चाहिए। जानिए कौन से 9 निंदित काम हैं जिन्हें करना वर्जित माना गया है- 1. असत्य भाषण, 2. परस्त्रीगमन, 3. अभक्ष्य भक्षण (जो खाना मना हो), 4. आगम्यागमन (जहां जाना निषेध हो), 5. अपेय पान (जो पीना निषेध हो), 6. हिंसा, 7. चोरी, 8. वेदों के विरुद्ध आचरण, 9 मैत्री धर्म का निर्वाह न करना।


हर व्यक्ति के जीवन में कुछ रहस्य होते हैं जिन्हें वे हमेशा छुपाकर रखते हैं। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि 9 प्रकार की ऐसी परम गोपनीय बातें हैं जिन्हें जब तक अनिवार्य न हो कभी किसी को नहीं बताना चाहिए। ये हैं- 1. आयु, 2. धन, 3. घर का कोई भेद, 4. मंत्र, 5 मैथुन, 6. औषधि, 7. तप, 8. दान तथा 9. अपमान। 


शास्त्रों में कहा गया है कि मानव जीवन में अगर 9 बातें गोपनीय रखनी चाहिएं तो 9 ऐसी बातें हैं जो किसी न किसी को अवश्य बता कर रखनी चाहिएं। जानिए 9 ऐसी कौन-सी बातें हैं जो छुपानी नहीं चाहिएं- 1. ऋण लेने की बात, 2. किसी कर्ज से उऋण होने की बात, 3. दान में मिली वस्तु, 4. अध्ययन, 5. विक्रय की गई वस्तु के बारे में, 6. कन्यादान, 7. वृषोत्सर्ग (एक प्रकार का संस्कार), 8. एकांत में किया गया पाप तथा 9. अनिंदित कर्म। 

Advertising