Romantic relationship में चल रही है Problem, ये उपाय करने होंगे शुभ

Wednesday, May 29, 2019 - 11:06 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार 29 मई, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। शुभ नक्षत्रों की बात करें तो प्रीति योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग यानी प्रेम। आज का दिन रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए बहुत खास है। प्रेम को बढ़ाना हो या रूठे प्रेमी को मनाना, प्रेम-विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करना हो या मैरिड लाइफ में रोमांस का तड़का लगाना। प्रेम के रिश्ते को आगे बढ़ाना हो या नए रिलेशनशिप में जाना। इन सभी कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

इसके अतिरिक्त उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी आज रात में आरंभ हो जाएगा। उत्तराभाद्रपद यानी भाग्यवान कदमों वाला व्यक्ति। जो लोग इस नक्षत्र के प्रभाव में आते हैं, वो बहुत लकी होते हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि आराधना शुभ फल प्रदान करती है।

आज ये उपाय करने होंगे शुभ-
मेष- किसी भी धर्म स्थान पर एक मुट्ठी साबुत उड़द की दाल का दान करें। 

वृष- शनिदेव के इस मंत्र का 108 बार जाप करें- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

मिथुन- काली गाय को हरा चारा खिलाएं।  

कर्क- किन्नर को मेंहदी गिफ्ट करें। 

सिंह- शाम को 5 बजे को बाद शनि मंदिर जाकर शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या- नीम के पेड़ को पानी दें, संभव हो तो अपने घर या किसी अन्य स्थान पर रोपित भी करवाएं।

तुला- गंदे नाले में नीले रंग का फूल डालें, पीछे मुड़कर न देखें।

वृश्चिक- चमड़े से बनी कोई भी वस्तु मोची को उपहार स्वरुप दें। 

धनु- गरीब महिला को कुछ मीठा दें।  

मकर- राधाकृष्ण मंदिर में मोर पंख चढ़ाएं। 

कुंभ- शिव मंदिर में दीपदान करें।

मीन- पीपल के पेड़ की 7 परिक्रमा करें।  


 

Niyati Bhandari

Advertising