Solar Eclipse India: 2021 में नहीं लगेगा भारत में कोई ग्रहण

Wednesday, Oct 07, 2020 - 05:57 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Eclipse 2021: वर्ष 2020 अब धीरे-धीरे विदा ले रहा है और वर्ष 2021 की दस्तक अब सुनाई देने लगी है।  वर्ष 2020 में 6 ग्रहण का योग बना,  जिनमें चार ग्रहण लग चुके हैं और दो ग्रहण अभी लगने वाले हैं। 30 नवंबर को इस साल का चौथा चंद्रग्रहण और 14 दिसंबर को इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा । इस साल 6 ग्रहणों के योग से कई अशुभ प्रभाव भी देखने को मिले हैं। देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था से लेकर लोगों की आर्थिक स्थिति और मनो स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बहुत से लोग डिप्रेशन का शिकार भी हुए।

Grahan 2021: अगला साल यानी वर्ष 2021 काफी अच्छा बीतने वाला है। ऐसा नहीं है कि अगले साल कोई ग्रहण नहीं लगेगा। अगले साल यानी वर्ष 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से कोई भी ग्रहण भारत में प्रभाव नहीं डाल पाएगा और यही वजह है कि इन ग्रहणों के दौरान कोई सूतक काल भी नहीं होगा। वर्ष 2021 में हम सौभाग्यशाली रहेंगे की कोई भी ग्रहण देश पर और हम पर अशुभ प्रभाव नहीं डाल पाएगा।


Solar Eclipse 2021 India: वर्ष 2021 यानी अगले साल जो चार ग्रहण लगने हैं , जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल है और जिन का भारत में कोई अशुभ असर नहीं होगा , उनके बारे में आपकी नॉलेज के लिए यह बताना चाहता हूं कि  26 मई 2021 को दोपहर 2:17 से शाम 7:19 तक जो पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, वे भारत में दिखाई तो देखा लेकिन यहां यह चंद्रग्रहण केवल उपछाया ग्रहण की तरह दृश्य मान होगा। भारत में चंद्र ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा और यह ग्रहण कोई अशुभ प्रभाव जनमानस पर नहीं छोड़ पाएगा। यह ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में ही पूरी तरह से प्रभावी होगा।


Surya Grahan 2021 in India: इसी तरह वर्ष 2021 में पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:42 से 6:41 तक लगेगा और यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सिर्फ उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप, उत्तरी कनाडा ,ग्रीनलैंड व रूस में ही पूर्ण रूप से दिखाई देगा। भारत में इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगा।

Chandra Grahan 2021 in India: वर्ष 2021 का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को प्रातः 11:32 से 5:30 तक लगेगा और यह आंशिक ग्रहण होगा । भारत में सिर्फ यह उपछाया ग्रहण के रूप में ही दिखाई देगा और मुकम्मल तौर पर अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।

वर्ष 2021 का दूसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को घटित होगा । यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन भारत में बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा। यह सिर्फ अंटार्कटिका, दक्षिणी अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग , आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में नजर आएगा। भारत में इसका कोई सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा।

वर्ष 2020 में छह ग्रहण का योग और 6 ग्रहणों का देश और लोगों पर प्रभाव पड़ा व पड़ेगा। जबकि वर्ष 2021 में 4 ग्रहण लगेंगे और इनमें से एक भी ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ने वाला , यह शुभ बात है और यह राहत की बात भी है।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising