किन राशियों पर बरसेगा साल के पहले सूर्य ग्रहण का कहर

Saturday, Jan 05, 2019 - 11:30 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


कल रविवार, 6 जनवरी को सुबह 5:04 से शुरू होकर 9:18 तक खण्डग्रास सूर्यग्रहण रहेगा। ये ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा लेकिन उत्तर-पूर्वी चीन, जापान और पूर्वी रूस तथा प्रशान्त महासागर में देखा जा सकेगा। शाम 05:43 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। रात 01: 57 पर हर्शल ग्रह मेष राशि में मार्गी होगा। आइए जानें, किन राशियों पर बरसेगा 2019 का पहला सूर्य ग्रहण-

मेष- छोटी-मोटी परेशानियां आती रहेंगी, घबराएं नहीं। सक्सेस मिलने के योग हैं। जॉब और कारोबार में लाभ होगा। सेहत आगे से बेटर होगी। 
उपाय- गुड लक के लिए दही अथवा दही से बनी चीज़ों का दान करें।

वृष- लाइफस्टाइल सुधारें, हो सके तो अपना मेकओवर करवाएं। देश-विदेश यात्रा के योग हैं। गृहस्थ जीवन और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- शुभ लाभ के लिए जैसमीन की सुगंध का अधिक से अधिक यूज करें।

मिथुन- धन कमाने के नए और बढ़िया साधन बनेंगे, जो भविष्य में अच्छा लाभ देंगे। घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
उपाय- अच्छी इनकम के लिए किसी बूढ़ी महिला को कॉटन के कपड़ों का दान करें।

कर्क- बनते काम बिगड़ सकते हैं लेकिन धन संबंधित कोई परेशानी नहीं आएगी। हवाई यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सरकारी काम ध्यान से करें।
उपाय- तेजपत्ता और नमक का दान जीवन में अच्छे अवसर लेकर आएगा। 

सिंह- जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के योग हैं, विदेश भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- मेहनत का अच्छा फल पाने के लिए बेडरूम को छोड़कर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान शिव की फोटो लगाएं।

कन्या- तंदरुस्त रहेंगे। जॉब और बिज़नेस सामान्य रूप से चलेंगे। लाइफ में उतार-चढ़ाव आएंगे, परेशानी भी रह सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करने से सभी समस्याएं खत्म होंगी।

तुला- अकेले काम करने से अच्छा है पार्टनरशिप में काम करें, इससे उम्मीद से अधिक लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ टेंशन हो सकती है।
उपाय- दूध का दान करने से ग्रह दशा में सुधार होगा।

वृश्चिक- शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। आलस्य से बचें, सक्सेस बांहे फैलाए आपका इंतजार कर रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय- उगते हुए सूरज को प्रणाम करें, संभव हो तो अर्घ्य दें।

धनु- शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। लव लाइफ में हर इच्छा पूरी होगी। आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा।
उपाय- हर रोज़ कुछ देर म्यूजिक सुनने से अच्छे विचार आएंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। 

मकर- समाज में मान-सम्मान मिलेगा। छोटी-मोटी पारिवारिक समस्या रह सकती है। बिना सोचे-समझे किसी भी काम में हाथ न डालें।
उपाय- फैमिली को खुशहाल बनाने के लिए घर के मेन गेट से बाई ओर पानी का एक बर्तन भरकर रखें। 

कुंभ- लेखन कार्यों से जुड़े लोगों का सुनहरी भविष्य इंतजार कर रहा है। अपनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- गाय को जौ की रोटी खिलाने से हर काम में सक्सेस हासिल होगी।

मीन- धन लाभ के योग हैं। रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत का खास ध्यान रखें। यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- जितना संभव हो सके धार्मिक स्थलों पर उतनी सेवा करें।

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ

Niyati Bhandari

Advertising