Solar eclipse 2023: आज सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक

Saturday, Oct 14, 2023 - 10:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Grahan 2023: आज अश्विनी मास की अमावस्या तिथि है| इसे सर्वपितृ अमावस्या अथवा महालय अमावस्या भी कहा जाता है| हिंदुओं के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि इस रोज वे अपने पूर्वजों और पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण कर उन्हें तृप्त करते हैं| आज 14 अक्टूबर की रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से मध्य रात्रि 2 बजकर 25 मिनट के बीच सूर्य ग्रहण होगा| इस ग्रहण का प्रभाव भारत से बहार कई देशों पर पड़ेगा| उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भाग, अफ्रीका महाद्विप के पश्चिमी भाग के कुछ क्षेत्र इसके प्रभाव में रहेंगे और वहां यह दिखाई देगा| ग्रहण की अवधि 5 मिनट 21 सेकण्ड रहेगी|

Shanishchari Amavasya: पितरों और शनिदेव को एक साथ प्रसन्न करने का है अनोखा मौका, करना न भूलें ये उपाय

सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही शारदीय नवरात्री प्रारम्भ हो जाएंगे| सर्वपितृ अमावस्या को यह ग्रहण पितरों के निमित्त दान-पुण्य एवं पूजा-पाठ के लिए विशेष रहेगा| जो भी अपने पूर्वजों की शांति एवं सद्गति के लिए कुछ करना चाहते हैं तो यह ग्रहण विशेष है| साधकों को गहन साधना में लाभ देने वाला है, शनि अमावस्या इसे अतिरिक्त विशेषता दे रही है इसलिए अपने पाप कर्मों से मुक्ति की इच्छा रखने वाले एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से क्षमा की अपेक्षा करने वालों को इस दिन विशेष रूप से शिव मंदिर में अनाज का दान करना चाहिए। गरीबों को भोजन अथवा उनकी यथाशक्ति सेवा अवश्य करें| गौ सेवा लाभदायक रहेगी|

olar eclipse 2023: आज सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक
 

आज का पंचांग- 14 अक्टूबर, 2023

तुला लग्न एवं राशि के जातको को अचानक होने वाली दुर्घटनाओं एवं सेहत सम्बन्धी समस्याओं के प्रति सतर्क रहना होगा| मेष राशि के लिए वैवाहिक संबंधों में तनाव, वृषभ राशि के लिए अनायास बड़े खर्चें एवं शत्रु वर्ग से हानि, मिथुन राशि के लिए प्रेम संबंधों में समस्या एवं शिक्षा में व्यवधान, कर्क राशि के लिए मानसिक अशांति एव पारिवारिक कलह, सिंह राशि को सामाजिक मान-सम्मान में हानि, कन्या राशि के लिए पारिवारिक विघटन एवं कलेश, वृश्चिक राशि को विदेश से लाभ एवं क्रोध में बढ़ोतरी, धनु राशि को अप्रत्याशित सफलता एवं धन लाभ, मकर राशि को माता-पिता का कष्ट, कुम्भ राशि को स्वयं की गलती से भाग्य में प्रबल हानि तथा मीन राशि को अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बनेगी| यह गणना मोटे तौर पर राशि एवं गोचर के आधार पर है, प्रत्येक व्यक्ति के स्वयं के ग्रह अलग होते हैं इसलिए सब पर कम-ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा|

लव राशिफल 14 अक्टूबर - पहली मोहब्बत का एहसास है ये कैसे बताऊं की क्या प्यास है ये

इस ग्रहण पर अनाज का दान विशेष लाभ देगा, लाल रंग एवं कांसे से बनी वस्तुओं का दान सर्वोत्तम माना गया है|

आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

भारत पर इसका प्रभाव नगण्य रहेगा, श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन अमावस्या जो की शनिवार को पड़ रही है। उसके नियमित उपाय एवं दान अवश्य करें क्योंकि ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक के नियम में मंदिर एवं अन्य पूजा विधियों पर इसका कोई नियम नहीं लगेगा।

आचार्य हिमानी शास्त्री
ज्योतिष एवं वैदिक देवस्थापति
dr.himanij@gmail.com

Shardiya Navratri: रूठे हुए शनिदेव को मनाना है तो 15 से 23 अक्टूबर के दौरान करें ये उपाय
 

Niyati Bhandari

Advertising