Surya Grahan 2021: 10 जून को सूर्य ग्रहण, नहीं लगेगा सूतक

Monday, Jun 07, 2021 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Solar Eclipse 2021: इस बार गुरुवार के दिन ज्येष्ठ भावुका अमावस, शनि जयंती तथा सूर्य ग्रहण, धृति तथा शूल योग एक ही दिन पडऩे से 10 जून का दिन विशेष होगा।

Surya Grahan 10 June 2021 Timing Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को था जबकि दूसरा ग्रहण 10 जून, गुरुवार को पड़ रहा है जो एक सूर्य ग्रहण होगा। आंशिक रूप से भारत में दिख सकने वाला यह ग्रहण अपराह्न 1.42 पर शुरू होकर सायं 6.41 पर समाप्त होगा।

Surya grahan sutak सूतक काल नहीं
क्योंकि यह ग्रहण भारत में कई जगह पर नहीं दिखेगा, ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Solar Eclipse India: कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
इस साल वलयाकार सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तर-पूर्वी कनाडा, उत्तरी ध्रुव और रूस के कुछ सुदूरवर्ती पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा जबकि यूरोप, उत्तरी अमरीका, एशिया, आर्कटिक और अटलांटिक क्षेत्रों में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों को छोड़कर, यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ग्रीनलैंड में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर को चरम पर पहुंचने पर ‘रिंग ऑफ फायर’ (Ring of Fire) दिखाई देगा। वहां से यह उत्तरी ध्रुव और साइबेरिया में दिखाई देगा।

Niyati Bhandari

Advertising