Socotra Island: धरती पर मौजूद है दूसरी दुनिया, जहां देखने को मिलेंगे अजीबों-गरीब जीव

Monday, Mar 18, 2024 - 01:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Socotra Island Story: दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं। इन जगहों में कई बेहद खूबसूरत हैं, तो कुछ अजीबो-गरीब हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में हिन्द महासागर में एक ऐसा ही द्वीप स्थित है।

यदि आप नाम सुनेंगे तो सोचेंगे कि यह सोकोत्रा क्या है ? यह धरती का एक ऐसा अजीबो-गरीब स्थान है, जो एलियंस के कब्जे जैसा माना जाता है। जी हां, यह आश्चर्यजनक भी है और सच भी।

आप जानते ही हैं कि यमन पश्चिमी एशिया का एक इस्लामिक देश है। बस यहां पर एक आइलैंड है, जिसे दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब जगह माना जाता है। वह इसलिए, क्योंकि इस आइलैंड पर जाने के बाद आपको लगेगा जैसे आप किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हैं, जहां एलियंस का राज चलता है। यहां मौजूद हर चीज एलियन प्रजाति की लगती है।

इस जगह का नाम है सोकोत्रा आइलैंड। ‘द ट्रैवल’ वैबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सोकोत्रा आइलैंड जाना लोगों के लिए सेफ माना जाता है, हालांकि, यमन में ग्रह युद्ध छिड़ा हुआ है, जिसकी वजह से इस देश में यात्रा करना खतरनाक बन गया है।

इस जगह से जुड़ी सबसे खास बात है कि यहां पाए जाने वाले पौधों की 825 प्रजातियों में से 37 प्रतिशत प्रजातियां, रैप्टाइल यानी सरिसृप प्रजाति में से 90 प्रतिशत प्रजातियां और घोंघे की 95 प्रतिशत प्रजातियां ऐसी हैं, जो केवल इसी टापू पर पाई जाती हैं, दुनिया में और कहीं नहीं मिलतीं।

अफ्रीका से काफी दूर स्थित है यह अनोखा आईलैंड। इसको लोग पहले नहीं जानते थे, लेकिन वर्तमान समय में यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
इस अनोखे आइलैंड पर यमन का शासन है। अरब सागर और गार्डाफुई चैनल के बीच स्थित इस द्वीप पर मौजूद पेड़-पौधों को देखकर लगता है कि यह कोई काल्पनिक दुनिया है। यह द्वीप गैलगोपास द्वीप की तरह दिखता है और इस पर पेड़-पौधों की 800 से अधिक दुर्लभ प्रजातियां मिलती हैं। इस द्वीप पर कई प्रजातियों के साथ ही दुनिया के सभी रंग जैसे रेगिस्तान, हरी-भरी वादियां, बंजर जमीन, धरती, समुद्र की लहरें सभी कुछ दिखता है।

सोकोत्रा द्वीप 3796 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसकी लंबाई करीब 132 किलोमीटर और चौड़ाई 50 किलोमीटर है। यहां पर स्थित सबसे बड़ा पहाड़ माशानिग है, जो 4931 फुट ऊंचा है। इस द्वीप की राजधानी हदीबू है। सोकोत्रा आइलैंड समेत इसके पास स्थित चारों द्वीपों पर करीब 60,000 लोग रहते हैं। यहां पर हर कि.मी. में सिर्फ 11 लोग रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से आबादी बेहद कम है। इस द्वीप की अनोखी बनावट की वजह से साल 2008 में यूनेस्को ने इसे वल्र्ड हैरिटेज साइट घोषित किया था।  

इस स्थान पर अधिकतर सोकोत्री लोगों की आबादी रहती है। हालांकि दक्षिण अरबी लोगों की आबादी भी है। प्राचीन समय में यह गोंडवाना महाद्वीप में शामिल था। अफ्रीका से धीरे-धीरे दूर हो गया और फिर रुक गया। यहां पर दो छोटे-छोटे पथरीले द्वीप भी हैं, जहां पर इंसान नहीं रहते, बल्कि पक्षियों का बसेरा है।


इस द्वीप पर तटीय मैदान, दूसरा चूना पत्थर के पठार और तीसरा हजहीर पहाड़ पाए जाते हैं। इस द्वीप पर तापमान अधिकतर गर्म रहता है और जलवायु रेगिस्तानी है। सोकोत्रा आइलैंड पर सामान्य तापमान 25 डिग्री सैल्सियस रहता है और यहां बारिश कम होती है। यहां पर अक्तूबर से दिसम्बर तक बारिश का महीना रहता है और मॉनसून यहां उत्तर-पूर्व से पहुंचता है। यहां पर साल में अधिकतम 31.50 इंच बारिश ही होती है।

Prachi Sharma

Advertising