Smile Please : इन बातों में छिपा है सफलता और शांति का राज, अगर समझ गए तो सब आसान
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 08:30 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Smile Please : प्रभु सिमरन शक्ति कवच बन जाता है फिर आपका मन दूसरों के प्रति अच्छा सोचने लगता है। आपके ऊंचे विचार आपको शिखर तक पहुंचा देंगे। —बी.के. शिवानी

हर व्यक्ति के पास अपने दुख होते हैं जिन्हें दूसरा कोई नहीं जानता। अतीत को देख दुखी न हों, यह अब वापस नहीं आएगा। भविष्य का सामना निर्भीक होकर करें। —हैनरी लांगफैलो
पैसा कहता है आज आप मुझे संभाल लो, कल मैं आपको संभाल लूंगा। —ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
दुख-सुख का चक्कर तो चलता ही रहता है। कुछ लोग विपत्ति को हंसकर टाल देते हैं। कुछ लोग टूट जाते हैं जो बीत गया है, भाई उसे भूल जाओ।
—स्वामी यमुनापुरी

अपनी सुंदरता को ढककर रखने में भलाई है। अपने जिस्म की नुमाइश करना अच्छा नहीं। —सलमान खान
जो अपनी मां को प्रसन्न नहीं कर सका, वह जगदम्बा मां को क्या प्रसन्न करेगा। —अखंडानंद

