Smile please: लफ्जों की झलक में समाई हमारी असली दुनिया की कहानी

punjabkesari.in Monday, Sep 22, 2025 - 06:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please: लफ्ज ही तो होते हैं इंसान का आईना। सूरत का क्या है वह उम्र और हालात से बदल ही जाती है। जैसा मन हो, वैसा मंजर होता है। मौसम तो इंसान के अंदर होता है। इतने खुश रहो कि आपको देख दूसरे भी खुश हो जाएं।

PunjabKesari Smile please

यदि आपसे जीवन में कोई गलती हो गई है तो उसे स्वीकार करना सीखो। अपना मन हल्का नहीं करें बल्कि अपनी गलती को सुधारना सीखो। गलतियां तो इंसान को बहुत कुछ सीखा देती हैं। पैसा कहता है यदि आज आपने मुझे बचा लिया तो कल मैं तुम्हें जरूर बचा लूंगा। —डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

बीते हुए कल का अफसोस और आने वाले कल की चिंता, ये दोनों हमारी आज की खुशी को खत्म कर देती हैं। अपनी पत्नी से कभी ऊंची आवाज से बात मत करना क्योंकि वह तुम्हें हमेशा खुश रखती है। पापा कभी डांटे तो सिर झुका देना, आंख मत दिखाना।   —जया किशोरी

PunjabKesari Smile please

भगवान को समझना चाहते हो तो भक्ति मार्ग पर चलना होगा। कन्हैया जब बछड़े चराकर आते थे तो यशोदा माता दरवाजे पर खड़ी इंतजार करती खड़ी होती थी। बांसुरी हमें सिखाती हैं कि बिना बुलाए बोलो नहीं और जब बोलो तो मीठा बोलो। इसीलिए भगवान को बांसुरी प्रिय है। यदि ये सारे गुण मनुष्य में आ जाएं तो वह पूर्ण मानव बन जाए। —मृदुल कृष्ण गोस्वामी

PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News