Smile please: जो निर्बलों की रक्षा करता है वही सच्चा मानव कहलाता है

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 05:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

माता-पिता जो बच्चों की देखभाल करते हैं, प्यार करते हैं, ऐसा करने वाला दूसरा दुनिया में भगवान के सिवाय और कोई नहीं हुआ। मोबाइल से थोड़ा वक्त निकाल कर अपने माता-पिता के पास भी बैठा करो, इससे उनका दिल खुश होता है। अपने माता-पिता के पास बैठोगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। —दर्शना भल्ला

PunjabKesari Smile please

आप जिस चीज को दे नहीं सकते, आप उसके मालिक नहीं है, वह आपकी मालिक है।  —सैनेका

नाम (ईश्वर का) वह पारस है जिसके स्पर्श से मन रूपी लोहा स्वर्ण बन जाता है।   —कबीर

PunjabKesari Smile please

वर्तमान को ठीक प्रकार से समझना और परिस्थितियों के अनुसार आचरण करना ही ज्ञान है। —विनोबा भावेऌजो बलवान होकर

निर्बलों की रक्षा करता है वही सच्चा मानव कहलाता है। बल के अहंकार में निर्बल का उत्पीडऩ करने वाला तो पशु होता है। —महाऋषि दयानंद
PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News