Smile please: वक्त दिखाई तो नहीं देता पर यह बहुत कुछ दिखा देता है

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 11:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वक्त दिखाई तो नहीं देता पर यह बहुत कुछ दिखा देता है। अपनापन तो हर कोई दिखाता है पर अपने कौन हैं, यह वक्त बता देता है। —जया किशोरी

सहारे इंसान को खोखला बना देते हैं और उम्मीद कमजोर बना देती है। अपनी ताकत के बल पर जीना सीखिए, आपका खुद से अच्छा साथी दुनिया में और कोई नहीं हो सकता। —जया किशोरी

PunjabKesari Smile please

अध्यापक ने बच्चों से कहा कि सब बच्चे कल स्वर्ग की मिट्टी लेकर आना। दूसरे दिन अध्यापक ने कहा कौन-कौन स्वर्ग की मिट्टी लेकर आया है। सारी क्लास में एक लड़का खड़ा होकर बोला, ‘‘सर स्वर्ग की मिट्टी मैं लाया हूं। मैं अपने माता-पिता के चरणों की मिट्टी लाया हूं। हमारे गुरु जी कहते हैं माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग है।’’ —राष्ट्र संत चंद्र प्रभ

मन को अहंकार की मैल लगी हुई है, इसलिए आत्मा के दर्शन नहीं होते। जो लोग लोगों को लूटते हैं, वे मेरी दृष्टि में गलत हैं, ठीक नहीं हैं। परमात्मा मनुष्य के कर्म देखता है, वह अमीरी-गरीबी नहीं देखता। जिस घर में अतिथियों की सेवा होती है, तन-मन से वह घर मेरे लिए हरि मंदिर है। -श्री गुरु नानक देव जी

PunjabKesari Smile please

उन्नति चाहने वाले व्यक्ति के लिए कर्त्तव्य की समाप्ति कभी नहीं होती। समय की कीमत के रहस्य को जानने वाला समय को बेकार बैठ कर कभी नहीं गंवाता। उसके मन में समय की कद्र है और वह समय की कीमत को जानता है। इस घोर कलिकाल में सुख, साध्य और सर्वोत्तम साधन ध्यान सहित भगवान का भजन ही है। -जय दयाल गोयंका

जो व्यक्ति विभिन्न देशों के व्यवहारों, मान्यताओं व भाषाओं को तथा विभिन्न जातियों के आचारों को अच्छी तरह समझ जाता है, वह विशेष रूप से बुद्धिमान है। ऐसा व्यक्ति जहां कहीं भी जाता है लोग उसकी प्रभुता स्वीकार करते हैं।  —महात्मा विदुर
 

PunjabKesari Smile please


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News