Smile please: जवानी लंगड़े बुढ़ापे को अपने कंधे पर बिठा ले तो दोनों का कल्याण हो जाए

Thursday, Aug 10, 2023 - 10:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

एक दुश्मन जितना नुकसान पहुंचा सकता है, दस दोस्त भी उतना लाभ नहीं पहुंचा सकते। जो तेज बोलता है वह धीरे सोचता है। अपनी गलती मान लेने में कभी शर्म नहीं करें। -जॉनेथन स्विफ्ट

अपने काम के प्रति समर्पित रहें। आगे बढ़ते जाएं। जीवन में सिद्धांत-नैतिकता बहुत मायने रखती है। आप हुनर को अपने अंदर जगह दें। गलती को दोहराएं नहीं। सीखते रहें और हिम्मत से आगे बढ़ते रहें। जोखिम उठाने का साहस रखें।  -एम.एस. धोनी

चुगली करने, सुनने का चस्का भी बड़ा अनोखा स्वाद है। जिसे यह लत लग जाए, जल्दी छूटती नहीं। टाइम निकाल कर एक-दूसरे के पास पहुंच जाती है। यदि मौका न मिले तो कहेगी आओ बहन बाथरूम जा आएं। वहां जाकर मन की भड़ास निकल आएंगी। पहले रिश्ता करने जाते थे तो बुजुर्ग औरत बाथरूम देखने जरूर जाती थी।  

अपने आप से रोज सवाल करो कि क्या मैं कल से बेहतर हूं। ईश्वर को छोड़कर कमियां सब में ही हैं। क्रोध में सामने वालों की अच्छाइयां नजर नहीं आतीं। धैर्य व सब्र करना सीखो। थोड़ा झुकना सीख गए तो तुम्हारा सम्मान होने लगेगा। आजकल क्रोधी को कोई पसंद नहीं करता। घर के अपने बच्चे भी।     -गौर गोपाल दास

जो भाग्य के सहारे बैठे रहेंगे-उनका भाग्य भी उनके साथ बैठा रहता है। चिंता ने आज तक किसी का काम पूरा नहीं होने दिया। क्षमा-दुआ, सहायता करने की आदत बना लो। ये गुण आपके बड़े काम आएंगे। उठो अपनी सोई हुई शक्ति को जगा दो। मन में जो बात ठान रखी है उसे पूरा करो। (स्वैट मॉडर्न)

यदि जवानी लंगड़े बुढ़ापे को अपने कंधे पर बिठा ले तो दोनों का कल्याण हो जाए। अपने से बड़ों का विरोध न करें। पांच लड़के ट्रेन में सफर कर रहे थे। स्कीम बनाई चेन खींचते हैं। हमारे पांचों के पास पांच-पांच सौ रुपए हैं। लड़कों ने चेन खींची नाम बूढ़े का लगा दिया। गार्ड ने बूढ़े आदमी से पूछा ट्रेन की चेन क्यों खिंची। बूढ़े ने कहा मेरे पास पच्चीस सौ रुपए थे। इन लड़कों ने छीन लिए हैं। लड़कों की तलाशी ली उन पांचों की जेबों में से पांच-पांच सौ निकले। लड़के बोले तुझे सब सबक सिखाएंगे। बूढ़ा आदमी बोला मेरे बाल ऐसे ही सफेद नहीं हो गए।

Niyati Bhandari

Advertising