Skanda Sashti: घर में रखें ये पंख, धन आगमन में होगी वृद्धि

Monday, Jul 04, 2022 - 08:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Skanda Shashti July 2022: स्कंद षष्ठी तिथि भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। ये खास दिन भगवान मुरुगन को प्रसन्न करने के लिए बहुत उत्तम है। हर माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को षष्ठी देवी व कुमार कार्तिकेय की विशेष पूजा की जाती है। दक्षिण भारत में षष्ठी तिथि बड़ी श्रद्धा से मनाई जाती है। देवताओं के सेनापति और भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कुमार कार्तिकेय जी जो कि अत्यंत शक्तिशाली सदेव कुमार रहने का वरदान प्राप्त है। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि ज्ञान, शौर्य, शांति की प्राप्ति होती है। भगवान कार्तिकेय जी का वाहन मयूर है। मुरुगन स्वामी को अपने वाहन से बड़ा स्नेह है। मयूर को सबसे पवित्र पक्षी माना जाता है। मोर की सुन्दरता के बारे में तो जितनी व्याख्या की जाए कम है। सदैव कुमार रहने वाले कार्तिकेय जी का वाहन भी उतना ही मोहक व शुभ लक्षण वाला होता है। मोर के पंख किसी भी प्रकार से अपने पास रखने से कार्तिकेय जी की कृपा मिलती है। ऐसा माना गया है कि जहां कहीं मोर रहते हैं, उस जगह धन और सुख के साधन बने रहते हैं। मोर रखना तो सबके लिए मुमकिन नहीं है लेकिन मोर पंख ही अपने घर में रखने से अनेक लाभ मिलते हैं-

Mor Pankh Ke Totke In Hindi: मोर पंख को अपने पास रखने वालों को काल सर्प दोष और सर्प दोष से राहत मिलती है। मोर पंख सदेव सकारात्मकता प्रदान करता है।

मयूर पंख को घर में सजावट के रूप में रखना शुभ तो है ही परंतु यदि इसे साउथ ईस्ट में रखा जाय तो धन आगमन होता है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मयूर पंख को आज के दिन यानि षष्ठी पर घर लाएं और पूजा स्थल पर रखें। भगवान कार्तिकेय जी की उपस्थिति व कृपा आपके घर पर बनी रहेगी।

मोर पंख की कलम से अपनी इच्छा भोज पत्र पर लिख कर उसे अपने ईष्ट के चरणों में अर्पित करें। जल्द ही इच्छा पूर्ति होगी। 

Mor Pankh Vastu Tips: मोर पंख को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। ऐसा करने से धन के रास्ते खुलेंगे। घर में सकारात्मकता बढ़ेगी और नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाएगी।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising