Singh Sankranti 2026 : सिंह संक्रांति से बदलेंगे इन दो राशियों के दिन, धन-समृद्धि के बनेंगे प्रबल योग
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 01:02 PM (IST)
Singh Sankranti 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर को एक बहुत महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना माना जाता है। 17 अगस्त, 2026 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे सिंह संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव का सिंह राशि में गोचर वैसे तो 12 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, लेकिन 2 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इन जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और धन-समृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 2 राशियां हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।
इन दो राशियों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का सिंह राशि में गोचर करना बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी दोस्ती की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी खास बात पर चर्चा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
सूर्य का सिंह राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्युज सुनने को मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है।
