Singh Sankranti 2021: 1 महीने तक आपके हर कष्ट की काट हैं ये उपाय

Tuesday, Aug 17, 2021 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Singh Sankranti 2021: आज 18 अगस्त, मंगलवार को सिंह संक्रांति है। सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। नवग्रहों के राजा सूर्य नारायण एक राशि में 30 दिनों तक वास करते हैं। वे 1 महीने तक इसी राशि में रहने वाले हैं। जब भी सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। वर्तमान में हो रहे इस गोचर से अशुभता को दूर करने के लिए राशि के अनुसार कुछ उपाय कर सकते हैं। 1 महीने तक आपके हर कष्ट की काट हैं ये उपाय

मेष- पक्षियों को मिट्टी के पात्र में सतनाजा और जल डालें।

वृष- सूर्य देव को प्रतिदिन जल चढ़ाएं और तीन परिकर्मा करें।

मिथुन- रविवार को लाल रंग की वस्तुओं का दान करें, नमक और तेल का सेवन न करें।

कर्क- किसी भी धार्मिक स्थान पर बादाम का दान करें, संभव न हो तो कुछ मीठा बनाकर गरीबों को खिलाएं  ।

सिंह- तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।  

कन्या- सात्विक जीवन का निर्वाह करें। झूठ और फरेब से कोसों दूर रहें। धार्मिक स्थान पर तन, मन और धन से सेवा करें।

तुला- किसी के साथ छल करने से बचें। नियमित अपनी पसंद के धार्मिक स्थान पर जाएं। गरीबों को कुछ मीठा बांटें।

वृश्चिक- अपने सिर को हमेशा दुपट्टे, टोपी, स्कार्फ आदि से ढक कर रखें। प्रतिदिन घर के बड़ों के चरण छुएं।

धनु- किसी से कोई गिफ्ट या फ्री की वस्तु न लें। कुछ लेना ही पड़े तो उसके बदले में उसे कुछ न कुछ रिटर्न अवश्य करें।

मकर- घर से जब भी बाहर जाएं मुंह मीठा करके और पानी पीकर निकलें। रास्ते में कोई भिखारी मिले तो उसे दक्षिणा या कोई वस्तु अवश्य दें।

कुंभ- नमक का सेवन कम से कम करें। गुड़ से बनी वस्तुओं का दान करें। 

मीन- हर सुबह अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए बाजरा और जल रखें। घर में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। 

Niyati Bhandari

Advertising