Singh rashi Prediction 2024: सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024
punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 08:27 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Leo Horoscope 2024: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहेगा ? केतु दूसरे भाव में गोचर करेंगे। शुक्र और बुध चौथे भाव में गोचर करेंगे। मंगल और सूर्य पंचम भाव में रहेंगे। शनि सप्तम भाव में हैं और ये गोचर बढ़िया नहीं माना जाता। राहु अष्टम भाव में अच्छे नहीं हैं। गुरु भाग्य स्थान के बढ़िया गोचर में हैं। 9 में से 5 ग्रह आपके लिए शुभ गोचर में चल रहे हैं।
2024 में सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
14 जनवरी से 14 फरवरी तक समय शुभ रहेगा।
15 मई से 15 जुलाई तक सूर्य शुभ गोचर में रहेंगे।
15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक का समय आपके लिए सही रहेगा।
Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के स्वामी शुक्र बनते हैं। शुक्र पहले ही दिन शुभ गोचर में हैं। साल की शुरुआत में नया काम शुरू करेंगे, वो बेहतर साबित होगा। पहले 4 महीने गुरु का गोचर काफी शुभ रहेगा। आय और धन भाव के स्वामी बुध हैं। बुध चंद्रमा से चौथे भाव से शुभ गोचर में हैं। कर्म और आय स्थान के स्वामी की चौथे भाव में युति शुभ साबित होगी। गुरु चंद्रमा को देख रहे हैं।
Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: गुरु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। पंचम भाव में गुरु की धनु राशि है। पंचम भाव रिलेशनशिप का भाव होता है। निश्छल प्रेम यही से देखा जाता है। पहले चार महीने सिंगल लोगों के लिए काफी सही रहने वाला है। शादी होने का योग भी बन रहा है। शनि सप्तम भाव में हैं। पार्टनर की सेहत को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है। केतु फैमिली वाले भाव में गोचर कर रहे हैं तो थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत छठे भाव से आती है। साल की शुरुआत सेहत के लिहाज से सही रहेगी। छठे भाव का स्वामी शनि है। स्वास्थ्य सही रहेगा पूरा साल। गुरु की दृष्टि जाएगी छठे भाव के ऊपर। ये गोचर उन लोगों के लिए बढ़िया है जिनको पहले से ही कोई बीमारी है। मां की सेहत भी सही रहेगी।
Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु पंचम को नौवीं दृष्टि से देखेंगे। जो भी परीक्षा देंगे उसके शुभ परिणाम मिलेंगे। बुध भी आपके लिए शुभ गोचर में रहेंगे।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728