कैसा रहने वाला है सिंह राशि वालों के लिए 2020

Tuesday, Dec 31, 2019 - 05:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सिंह राशि वालों के लिए साल 2020 मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य और साथ ही वे आपकी कुंडली में पंचम स्थान में बुध, गुरु, शनि व केतु के साथ विराजमान हैं। सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग बना रहा है जो कि इस वर्ष आपको ख्याति दिला सकता है। करियर के मामले में विशेष रूप से यह वर्ष आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरी पेशा वाले जातकों को भी अपने सीनियर्स के साथ अच्छी बनाकर रखने की आवश्यकता रहेगी। संभव हो सके तो अपने किसी भी काम को पेंडिंग न छोड़ें।

संतान सुख या संतान पक्ष से आपको सुख मिल सकता है। जो जातक विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक हैं उनके लिए भी मनचाहे कोर्स में दाखिला लेने के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक लोगों को भी सफलता मिल सकती है। मानसिक उलझनों में ज्यादा न पड़ें। इसका कुछ असर आपके दांपत्य जीवन में जीवन साथी पर भी पड़ सकता है। जीवन साथी को शारीरिक कष्ट होने की संभावनाएं बढ़ सकती है। शनि के मार्गी होने के बाद इस तरह की जो भी समस्याएं होंगी, वह कम होती चली जाएंगी। सिंह राशि वाले अपने पूरे साल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Lata

Advertising