महाराजा दलीप सिंह को इंडियन किंग कहने के खिलाफ सिखों का प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 11:52 AM (IST)

लंदन (बनूड़): लंदन में बी.बी.सी. ब्रॉडकास्टिंग हाऊस के बाहर बी.बी.सी. की एक रिपोर्ट के टाइटल के खिलाफ शांति से प्रोटैस्ट किया गया, जिसमें सिख राज्य के आखिरी महाराजा, महाराजा दलीप सिंह को “इंडियन किंग” कहा गया था। प्रोटैस्ट करने वालों ने बी.बी.सी. पर सिख इतिहास और महाराजा दलीप सिंह की असली पॉलिटिकल पहचान को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया।

यू.के. के अलग-अलग शहरों से आए प्रोटैस्टर ने साफ किया कि महाराजा दलीप सिंह “इंडिया के किंग” नहीं थे, बल्कि आज़ाद सिख एम्पायर के आखिरी महाराजा और पंजाब के सबसे बड़े राजा थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा पॉलिटिकल बॉर्डर के हिसाब से ऐतिहासिक लोगों की पहचान बदलना इतिहास के साथ नाइंसाफी है। इस मौके पर ब्रिटेन के सिख और पंजाबी मूल के एम.पी. से भी अपील की गई कि वे इस मामले को हाऊस ऑफ़ कॉमन्स में उठाएं।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News