Shukraniti: भूलकर भी न करें ये काम वरना...

Friday, Mar 06, 2020 - 04:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मनुष्य अपने जीवन में बहुत से काम करता है और चाहता है कि उसे उन कामों का नतीज़ा अच्छा ही मिले, उसका साथ जीवन में कभी कुछ गलत न हो। लेकिन जाने-अंजाने में व्यक्ति से ऐसे काम हो जाते हैं, जिनके बारे में उसे पता भी नहीं होता है। ऐसे ही हमारे ग्रंथों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया है कि जिन्हें न करने में ही इंसान की भलाई मानी गई है। आज हम आपको बताएंगे कि शुक्रनीति के मुताबिक ऐसे कौन से काम है, जिन्हें नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके बारे में सोचना भी गलत होता है। 

श्लोक 
कूटेन व्यवहारं तु वृत्तिलोपं न कस्यचित्त।
न कुर्याच्चिवन्तयेत् कस्य मनसाप्यहितं कव्चित्।।
 Follow us on Twitter
बुरा व्यवहार 
हर कोई चाहता है कि उसका हर जगह सम्मान हो, हर कोई उससे प्रेम करे। लेकिन कुछ व्यक्ति ऐसे भी होते हैं, जो अमीर-गरीब, स्वस्थ-पीड़ित में भेदभाव की भावना रखते हैं। जबकि शास्त्रों में इस बात की मनाही की गई है। वहीं शुक्रनीति के अनुसार जो सबके साथ समान व्यवहार रखता है, उस पर भगवान की कृपा सदा बनी रहती है और साथ ही उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं होता है। 
Follow us on Instagram
आजीविका को नुकसान
कई लोगों का स्वभाव दूसरों की तरक्की से जलने वाला होता है। ऐसे लोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके लिए सही-गलत के कोई मायने नहीं होते। जिन लोगों के मन में छल-कपट या जलन जैसी भावनाएं रहती हैं, उन्हें भविष्य में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, ऐसी भावनाओं से दूर ही रहना चाहिए।

हिंसा न करना
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनमें बहुत ही अधिक गुस्सा होता है। ऐसे लोग कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अधिक गुस्से वाले लोग कभी नहीं देखते कि वे सामने वाले की भावना को ठेस पहुंचा सकते हैं। वहीं शुक्रनीति के अनुसार हिंसा करना गलत होता है और ऐसा कर्म करने वाले को जीवन में कभी भी सुख या उन्नति नहीं मिल सकती। इसलिए हर किसी को अपने जीवन में सुख व शांति के साथ काम लेना चाहिए। कभी किसी पर अधिक गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही किसी के लिे अपने मन में बुरे विचार रखने चाहिए। 

Lata

Advertising