Shukra Transit 2024: 12 फरवरी को शुक्र करेंगे मकर राशि में गोचर, ये 9 राशियां रहेंगी भाग्यवान

Tuesday, Feb 06, 2024 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Transit 2024: शुक्र का गोचर होने जा रहा है 12 फरवरी को। 12  फरवरी को शुक्र मकर राशि से गोचर करना शुरू करेंगे। ये गोचर 9 राशियों के लिए शुभ रहेगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशियों को शुक्र का लाभ होगा।

वृष राशि के जातकों के लिए ये गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है। राशि के स्वामी का भाग्य स्थान में गोचर करना बहुत बढ़िया है। यहां पर रहकर शुक्र आपके भाग्य को चमकाएंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। भाई के साथ चल मन-मुटाव भी दूर होने की सम्भावना है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र इस राशि के लिए पंचम स्थान के स्वामी है और ये गोचर शुभ होता है। मिथुन राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र यहां पर बैठकर आय स्थान को दृष्टि देंगे। इस अवधि के दौरान आपकी प्रमोशन भी हो सकती है।

तुला राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ है। तुला राशि वालों के लिए ये राशि के स्वामी भी हैं। ये चौथे भाव के स्वामी भी हैं और यहां पर बैठकर दसवें भाव को देखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रभाव बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये गोचर काफी बढ़िया है। आपके लिए ये गोचर तीसरे भाव से होगा। ये आपके भाग्य स्थान को देखेंगे। इस दौरान आपका भाग्य साथ देना शुरू करेगा। इस अवधि के दौरान आपको लक्ज़री मिल सकती है।

धनु राशि वालों के लिए ये गोचर दूसरे स्थान में होगा। ये धन और कुटुंब का भाव है। फैमली यहां से आती है। शुक्र का धन स्थान में आना वृद्धि का काम करेगा।  आठवें भाव पर शुक्र की दृष्टि से आपको छुपा हुआ धन भी मिल सकता है।

मकर राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी बढ़िया है। चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। इनकी दृष्टि सप्तम पर होगी। पार्टनर के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा।

कुम्भ राशि वालों के लिए ये गोचर बारहवें भाव में होगा। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जिनको बारहवें भाव का दोष नहीं लगता। ये छठे भाव को देखेंगे। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपकी पोजीशन सुधर सकती है। कर्जे से आपको राहत मिल सकती है।

मीन राशि वालों के लिए ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। यहां से आय और कर्म का फल देखते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है और इसके अलावा प्रमोशन मिलने की सम्भावना है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728





 

Prachi Sharma

Advertising