शुक्रनीति: इन 4 से बनाकर रखें दूरी, वरना...

Monday, Jan 28, 2019 - 03:13 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आज के समय में हर कोई किसी न किसी बुरी आदत का शिकार होता है। लेकिन कई लोगों में ऐसी बहुत सी बुरी आदतें देखने को मिलती है जिनकी वजह से वे अपना सब कुछ तबाह कर लेते हैं। वो लोग धीरे-धीरे बुरी आदतों के इतने आदी हो जाते हैं कि वे उन्हें कभी छोड़ नहीं पाते। जिसके कारण वे अपना व अपने परिवार का नुकसान करवा बैठतें हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शुक्रनीति में बताई गई ऐसी 4 आदतों के बारे में, जिनसे हर किसी को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वरना उनको एक न एक दिन बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो चलिए जानतें हैं कौन सी हैं वो आदतें जिनसे हमेशा दूर रहना ही व्यक्ति के लिए बेहतर होता है।  

श्लोक-
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।

झूठ बोलना
कई लोगों को झूठ बोलने की बहुत ही बुरी आदत होती है और वे लोग इस बात को नार्मल तरीके से लेते हैं। लेकिन उनकी यही आदत उन्हें एक न एक दिन बर्बाद कर देती है। झूठ बोलने से न सिर्फ उनका बल्कि कहीं न कहीं उनके परिवार वालों का भी नुकसान होता है। तो अगर किसी में ये आदत हो तो उसे जितना जल्दी हो सके छोड़ देना चाहिए।  

परिवार की नियमों के विरुद्ध जाना
कुछ लोग अपने घर के बड़ों का मान-सम्मान नहीं करते और न ही उनके बनाए गए नियमों का पालन करना जरूरी समझते हैं। ऐसे लोग न केवल अपना बल्कि अपने कुल को भी विनाश करते हैं। जो लोग अपने परिवार वालों का कहना नहीं मानते उन्हें बाद में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर किसी को अपने परिवार का साथ और उनकी आज्ञा का पालन अवश्य करना चाहिए। 

पराई स्त्री से संबंध रखना
हमारे शास्त्रों में पराई स्त्री की तरफ देखने तो दूर उसके बारे में सोचने तक को भी पाप बताया गया है। जो लोग अन्य स्त्री के साथ संबंध बनाता है या इसके बारे में सोचता है, उसकी राक्षस प्रवृत्ति का माना जाता है और ऐसे मनुष्य को नरक में कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। 

मांसाहारी होना
जीव हत्या को भी शास्त्रों में महापाप बताया गया है। जीवों की हत्या कर उनका सेवन करने वालों पर भगवान कभी खुश नहीं हो सकते। ऐसे लोगों को हर समय किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रनीति के अनुसार इस आदत से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 
कब है मकर संक्रांति 14 या 15, जानिए क्यों खाई जाती है इस दिन खिचड़ी ?(video)
 

Lata

Advertising