जानें, ऐसी कौन सी बातों को छिपाकर रखने में ही होती है भलाई

Wednesday, May 08, 2019 - 11:06 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आदि गुरु शुक्राचार्य दैत्यों के गुरु के रूप में जाने जाते हैं। वह महाज्ञानी होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छे नीतिकार भी थे। उन्होंने ऐसी बहुत सारी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया है, जिसमें व्यक्ति को अपनी हर परिस्थिति को कैसे संभालना है उसके बारे में बताया है। भगवान शिव के शिष्ट शुक्राचार्य की कही गई नीतियां आज भी बहुत महत्व रखती हैं। आज हम आपको शुक्रनीति में से कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जोकि सामने वाले इंसान से हमेशा छुपाकर ही रखनी चाहिए। कहते हैं कि अगर ये बातें किसी ओर को पता लग जाएं तो बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। तो आइए जानें वे बातें-

श्लोकः
आयुर्वित्तं गृहच्छिद्रं मंत्रमैथुनभेषजम्।
दानमानापमानं च नवैतानि सुगोपयेतू।।

बहुत से लोगों को दिखावा करने की आदत होती है, ऐसे लोग दूसरों की परवाह किए बिना ही अपनी हर बात पर सामने वाले को अपने मान-सम्मान का दिखावा दिखाते हैं। ऐसे लोग समाज के नजरों से नीचे गिर जाते हैं। सामने वाले के मन में बहुत जल्दी इनके लिए नफरत पैदा होने लगह जाती है। कई बार ऐसा होता है कि कई लोग पूजा-पाठ के नाम पर भी दिखावा करते हैं। जोकि गलत होता है। शास्त्रों में भी इस बात को कहा गया है कि जब भी आप भगवान को याद करते समय जिन मंत्रों का प्रयोग करते हैं वह किसी को भी नहीं बताने चाहिए। इससे आपके द्वारा किया गया जाप विफल हो सकता है। 

घर से निकलने से पहले जान लें ये secret (VIDEO)


आज के समय में कई लोग दूसरे लोगों से मिले अपमान को जग जाहिर कर देते हैं, जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। दूसरों द्वारा हुए अपमान की बात किसी को नहीं बतानी चाहिए। ऐसे सामने वाला व्यक्ति आपकी इज्जत करना छोड़ देगा। 

कहते हैं कि आपके पास कितनी भी संपत्ति क्यों न हो लेकिन इसके बारे में जानकारी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। फिर वो चाहे आपका कोई सगा-संबंधी ही क्यों न हो। क्योंकि कई बार लोगों के मन में लालच भर आता है जिसकी वजह से वे अपना रिश्ता तक भूल जाते हैं और आपको कोई नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। 

ये चार अक्षर बदल सकते हैं आपका भाग्य (VIDEO)

शुक्रनीति के अनुसार अपनी उम्र किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आयु को जितना हो सके गुप्त रखना चाहिए और इसके साथ ही अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो इसके बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए, वरना कोई भी इस बात का  इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। 

ऐसा भी माना जाता है कि आपके घर जैसा भी माहौल हो उसे किसी को नहीं बताना चाहिए। क्योंकि कई बार आपके विरोधी इस बाते का फायदा उठा सकते हैं और जिससे आपको नुकसान हो सकता है। 

काम क्रिया पति और पत्नी के बीच की अत्यंत गुप्त बातों में से एक होती है। इस बात को जितना गुप्त रखा जाए, उतना अच्छा होता है। पति-पत्नी की निजी बातें किसी तीसरे मनुष्य को पता चलना, उसके लिए परेशानी और कई बार शर्म का भी कारण बन सकती है।  

कहते हैं आप चाहे जितना भी दान करें, उसे हमेशा गुप्त रखना चाहिए। तभी उसका फल मिलता है। अगर आप दान करते हैं और सबको इसके बारे में बता देते हैं तो इससे आपके सारे पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं। 

Lata

Advertising