Malavya Yog: शुक्र ग्रह बनाएंगे सबसे पावरफुल मालव्य योग

Thursday, Feb 02, 2023 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Grah will make Malavya Yoga in February 2023: ज्योतिष में ऐश्वर्या, सौंदर्य, ग्लैमर, प्रेम, रोमांस, विलासिता, प्रतिभा और सुख-समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 को अपनी उच्च मीन राशि में आकर ज्योतिष में सबसे पावरफुल और शुभ माना जाने वाला मालव्य योग बनाएंगे। जो कई राशियों की किस्मत पलट देगा। ज्योतिष शास्त्र में यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले व्यक्ति धनवान बनते हैं। पंच महापुरुष राजयोगों में मालव्य राजयोग भी एक है। मालव्य राजयोग को सुख-सुविधा, धन-ऐश्वर्य बढ़ाने वाला माना जाता है।



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Shukra Gochar 2023 Zodiac Signs Effect: साल 2023 में शुक्र तीन बार मालव्य योग बनाएगा। पहला 15 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करके, दूसरा 6 अप्रैल को वृष राशि में प्रवेश करके और तीसरा 29 नवंबर 2023 को तुला राशि में प्रवेश करके मालव्य राजयोग बनाएगा।

ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का, सौंदर्य का, ऐश्वर्या का, भौतिक शौहरत का, कला और प्रतिभा का, रोमांस का, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह माना जाता है। जीवन के भौतिक सुखों यानी मैटेरियलिस्टिक लाइफ का कारक भी माना गया है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहा गया है। यानी सौंदर्य की देवी।

Malavya Rajyog 2023 Effect

Shukra Gochar 2023 Zodiac Signs Effect: वृषभ राशि व तुला राशि शुक्र की अपनी राशियां है। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में शुक्र नीच के माने जाते हैं।  जिस किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे जीवन में प्रेम और धन दोनों चीजें प्रदान करते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं।  

शुक्र ग्रह हमें आर्टिस्ट नेचर देते हैं। हमें सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं। हमें स्त्री सुख, वाहन सुख और धन का सुख प्रदान करते हैं। यानी पूरी विलासिता देते हैं। अगर ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल है तो शुक्र को असुरों का गुरु माना जाता है। जन्म कुंडली में शुक्र के प्रभाव से ऐश्वर्य प्राप्त होता है। शुक्र के प्रभाव वाले लोग पेंटिंग, डांस, आर्ट, थियेटर व सिनेमा जैसे क्रिएटिव सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।

15 फरवरी को रात 8 बजकर 12 मिनट पर शुक्र अपनी उच्च मीन राशि में आएंगे तो मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति भी बनेगी। शुक्र ग्रह मालव्य योग भी बनाएंगे। मालव्य योग से जिन राशियों को छप्पर फाड़ मिलेगा और जिनके लिए शुक्र का गोचर बेहद शुभ रहेगा, उनमें सबसे पहली राशि मिथुन राशि है।



शुक्र गोचर के बाद बन रहे मालव्य राजयोग से मिथुन राशि के जातकों को जबरदस्त फायदा होगा और आकस्मिक धन लाभ के साथ ही नई जॉब का प्रस्ताव भी मिल सकता है। इसके अलावा वर्कप्लेस पर तारीफ होगी और बॉस खुश रहेंगे। इसके अलावा प्रमोशन और इंक्रीमेंट के भी योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। हालांकि शुक्र ग्रह की यह नीच राशि है लेकिन इसके बावजूद शुक्र ग्रह द्वारा बनाए जा रहे मालव्य राजयोग से कन्या राशि के जातकों को पारिवारिक और आर्थिक दोनों लाभ के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में बड़ी सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा और अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके अलावा पार्टनरशिप में काम शुरू करने के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों को शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। वहीं कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। इस समय आपके करियर में प्रगति होगी और आपको कारोबार में भी लाभ हो सकता है। नई जॉब का ऑफर भी मिल सकता है और प्रमोशन के पूरे योग बनेंगे।



चौथी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। शुक्र ग्रह के अपनी उच्च मीन राशि में आने के बाद धनु राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी का सुख मिल सकता है, क्योंकि शुक्र गोचर के बाद बन रहे मालव्य राजयोग से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। धनु राशि वालों को माता का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों को नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं, वहीं व्यापारी अपने बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। जिसमें शुक्र गोचर करेंगे और यह शुक्र की अपनी उच्च राशि है इसलिए सबसे ज्यादा फायदे में मीन राशि वाले रहेंगे। लव पार्टनर और जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रमोशन के योग भी बनेंगे। नया वाहन या फ्लैट भी खरीदने के योग बनेंगे। इसके अलावा जो कारोबारी हैं, वो लोग अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।



गुरमीत बेदी
94180 33344

Niyati Bhandari

Advertising