Shukra Gochar 2024: मार्च में शुक्र 2 बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का धनवान बनने का सपना होगा पूरा

Friday, Feb 23, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर बेहद ही शुभ माना जाता है। हर ग्रह अपने समय के अनुसार ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह को धन, सौंदर्य, वैभव और विलासिता का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आपको बता दें कि मार्च के महीने में शुक्र दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं पहले ये 7 मार्च और दूसरा 31 मार्च को शुक्र कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान कुछ राशियां हैं जिनके अधूरे सपने पूरे होंगे तो कुछ राशियों का धनवान बनने का सपना पूरा होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।



Taurus वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। इस वजह से वृष राशि के जातकों को करोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर नौकरी में प्रमोशन रुका हुआ था वो उसका सपना भी पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सफलता मिलेगी। धन लाभ के भी प्रबल योग बनेंगे। हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी। जो लोग बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे थे उनका सपना भी पूरा हो जाएगा।

Shukra Gochar 2024: मार्च में शुक्र 2 बार करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का धनवान बनने का सपना होगा पूरा
https://www.punjabkesari.in/dharm/news/shukra-gochar-1944777

आज का पंचांग- 23 फरवरी, 2024

आज का राशिफल 23 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tarot Card Rashifal (23rd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 23 फरवरी- ख्वाबों में तुझको संवारा है जज़्बों में अपने उतारा है

Phalgun Month 2024: फाल्गुन माह में करें ये खास उपाय, फूलों की तरह महकेगा आपका जीवन

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Vastu Tips: घर की किचन में रोजाना करें ये एक काम, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Gemini मिथुन राशि
जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए मार्च का महीना बेहद ही शानदार रहेगा। शुक्र का गोचर इनके लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा। नौकरी-कारोबार में अगर किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था उसमें भी आपको भाग्य का सतह मिलेगा। आर्थिक उन्नति मिलने से मन बहुत खुश रहेगा। लव लाइफ भी  बहुत बेहतर रहेगी। नया वाहन या भूमि खरीदने का प्लान बनाएंगे।


Cancer कर्क राशि
मार्च के महीने में कर्क राशि के जातकों को कोई बढ़िया खबर सुनने को मिल सकती है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके जीवन में खुशियों की बौछार लेकर आएगा। नौकरी-व्यापार में मनचाही सफलता हाथ लग सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं उनके संबंध पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Leo सिंह राशि
शुक्र ग्रह को प्रतिष्ठा और करियर का कारक ग्रह माना गया है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को सब कुछ मिलेगा। प्रतिष्ठा और करियर में समय बहुत ही शानदार रहेगा। आर्थिक दशा पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। शादीशुदा जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में मनचाही  वृद्धि देखने को मिलेगी। 

Prachi Sharma

Advertising