Shukra Gochar: आज शुक्र करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Thursday, Jan 18, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह अपने निश्चित समय के अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं। 18 जनवरी यानी आज शुक्र रात को 8 बजकर 56 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को प्रेम और सौंदर्य का ग्रह माना जाता है। शुक्र का वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को शुभ तो कई राशियों को अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। ज्योतिषों के अनुसार शुक्र का धनु राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों को मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि शुक्र राशि का धनु राशि में प्रवेश करने से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

आज का पंचांग- 18 जनवरी, 2024

Government Job Prediction: जानें, आपके भाग्य में सरकारी नौकरी के योग हैं या नहीं

Dada Lekhraj Kripalani 55th death anniversary: दादा लेखराज कृपलानी यूं बने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के संस्थापक

Shani Asta 2024: 35 दिनों के लिए शनि हो रहे अस्त, ये 5 राशियां हो जाएं सावधान

आज का राशिफल 18 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (18th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 18 जनवरी- जाने दिल में कब से है तू जब से मैं हूं तब से है तू

Shukra Gochar: आज शुक्र करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shri guru gobind singh ji: कुछ ऐसा था श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का रूहानी मिशन

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा- राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र वास्तु के कारण विवादित था, है और हमेशा रहेगा
 


Aries Horoscope मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का परिवर्तन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

Taurus Horoscope वृष राशि
यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।

Cancer Horoscope कर्क राशि
कर्क राशि वालों के दांपत्य जीवन में शुक्र देव सुख लेकर आएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। नए व्यापार शुरू करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी।

Leo Horoscope सिंह राशि
शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर बॉस से अनबन हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार में नुकसान झेलना पडे़गा।

Virgo Horoscope कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद फलदायक रहेगा। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई खास तोहफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


Libra Horoscope तुला राशि
तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। युवा अपने करियर को लेकर अपने बड़ों से सलाह लेंगे। परिवार के साथ मिलकर विदेश यात्रा करने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। सिरदर्द बना रहेगा।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
शुक्र के गोचर के दौरान आप अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों की पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक जीवन पहले से अधिक मजबूत होगा। घरेलू जीवन में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ मस्त रहेगी।

Sagittarius Horoscope धनु राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी स्थिरता आएगी। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी पक्की हो जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। गैस की समस्या रहेगी।

Capricorn Horoscope मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान और ऊंचे पद की प्राप्ति होगी। आपका करियर तेजी से आगे बढ़ता हुए दिखेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में मजबूती देखने को मिल सकती है। किसी काम में निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।

Aquarius Horoscope कुम्भ राशि
शुक्र का गोचर इस राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। बहन के लिए आए रिश्ते के बारे में माता-पिता से विचार कर सकते हैं।

Pisces Horoscope मीन राशि  
कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

Niyati Bhandari

Advertising