Shukra Gochar 2023: नवंबर में शुक्र का गोचर इन राशियों को देगा सभी प्रकार का सुख !

Tuesday, Oct 31, 2023 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को हर तरह के सांसारिक सुखों का कारक माना जाता है। कहते हैं कि अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को जीवन का हर ऐशो-आराम प्राप्त होता है। वहीं अगर ये कमजोर हो तो खुशियों और सुखों में कमी देखने को मिलती है। जीवन में दरिद्रता का आगमन भी शुक्र ग्रह के पीड़ित होने के कारण ही होता है। बता दें कि वर्तमान समय में शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान हैं और जल्द ही ये कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका जीवन चमकने वाला है। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि शुक्र देव कब और किस समय करेंगे गोचर ?



Venus zodiac change शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन
ज्योतिष गणना और पंचांग के अनुसार शुक्र देव  3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ये 30 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

These are those lucky zodiac signs ये हैं वो भाग्यशाली राशियां
Taurus वृष राशि: वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के परिवर्तन से वृष राशि के जातकों को बहुत फायदा मिलने वाला है। इस गोचर से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसी के साथ मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। अगर संतान की चाह है तो वो इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा प्रेम विवाह करने के इच्छुक हैं तो वो सपना भी पूरा होता हुआ दिखाई देगा। जो उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत खास है।



Libra तुला राशि: कन्या राशि के गोचर के दौरान शुक्र तुला राशि के द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। इस वजह से तुला राशि वालों को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं देखनी पड़ेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही जॉब मिलने की संभावना है। सिंगल लोगों को भी पार्टनर मिलने के चांस हैं। बता दें कि इस गोचर के प्रभाव से मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं।

Scorpio वृश्चिक राशि: शुक्र देव वृश्चिक राशि के आय भाव को देखेंगे। इस वजह से इनको आय और सौभाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। चारों तरफ से धन का आगमन होगा। नौकरीपेशा लोग अपना मनचाहा परिणाम पाकर बहुत खुश होंगे। नवंबर का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा लकी साबित होने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी बहुत बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।



Pisces मीन राशि: इस गोचर से शुक्र देव मीन राशि के जीवनसाथी वाले भाव को देखेंगे। मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। इस वजह से इनको कभी भी किसी चीज की कमी नहीं देखने को मिलेगी। इस गोचर के प्रभाव से सिंगल लोगों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है। जो व्यक्ति पहले से शादीशुदा हैं, उनके भी रिश्ते मधुर बने रहेंगे।

Niyati Bhandari

Advertising