13 फरवरी को शुक्र होंगे अस्त, जानें आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

Saturday, Feb 13, 2021 - 06:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2021 Shukra Tara Asta: जीवन में सभी भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 13 फरवरी को अस्त होने जा रहे हैं और 2 महीने तक अस्त रहने के बाद 18 अप्रैल को फिर से उदित होंगे। शुक्र अस्त होने पर अपने कई शुभ फलों में कमी ला देंगे। 13 फरवरी को शुक्र अस्त होने के बाद सभी राशियों को भी प्रभावित करेंगे।

Shukra asta effect on 12 zodiac signs  

मेष राशि- शुक्र के अस्त होने के असर के चलते आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं धन लाभ में कमी, जबकि खर्चे बढ़ेंगे और परेशानियां आएंगी। सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय- चावल का दान करें।

वृषभ राशि- शुक्र ग्रह वृषभ राशि वालों का स्वामी है। ऐसे में आपको मान-सम्मान का ध्यान रखना पड़ेगा। किसी भी प्रकार के वित्तीय निवेश के लिए बहुत सोच-समझ कर आगे बढ़ें।
उपाय- दूध का दान करें।

मिथुन राशि- शुक्र का अस्त होना आपके करियर के लिए यह परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा। आपको नौकरी बदलने से काफी लाभ मिल सकता है। वहीं इसका असर आपके निजी संबंधों पर पड़ने के चलते पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है।
उपाय- दूध का दान करें।

कर्क राशि- इस दौरान भविष्य के लिए बनाई गई आपकी योजनाएं सफल होने के बीच नौकरी में अड़चन या किसी से झगड़ा हो सकता है। कॅरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
उपाय- पेठा का दान करें।

सिंह राशि- इस समय आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। लेकिन इस दौरान धन-आगमन रुक जाने से गुस्से में अत्यधिक बढ़ौतरी होगी, जिसके कारण खूब लड़ाइयां होने की संभावना है।
उपाय- चावल का दान अवश्य करें।

कन्या राशि- शुक्र का ये अस्त होना आपके लिए काफी खास रहेगा। इस दौरान आपको फायदा तो हो सकता है लेकिन कुछ बुरे लोगों से आपकी लड़ाई हो सकती है या आप बुरे लोगों की संगत में पड़ सकते हैं।
उपाय- शर्बत का दान करें।

तुला राशि- शुक्र आपकी राशि के भी स्वामी हैं। इस स्थिति का सीधा असर आपके काम पर पड़ेगा। वहीं शादी की बात के लिए भी ये समय उचित नहीं है क्योंकि इस समय बात नहीं बन पाने की संभावना है।

उपाय- बताशे का दान करें।

वृश्चिक राशि- यह समय आपके लिए थोड़ा विचलित करने वाला रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी अचानक से ट्रांसफर होने की सम्भावना रहेगी। सेहत खराब होने के साथ ही लोगों से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
उपाय- आलू की सब्जी और पूड़ी दान करें।

धनु राशि- आपके लिए ये समय तकरीबन हर दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा लेकिन कुछ छोटी-मोटी परेशानियों जैसे छोटे भाई-बहनों से जुड़ी चीज़े बनी रहेंगी। आपके खर्चे बढ़ेंगे।
उपाय- चांदी का कोई जेवर अपने पास रखें।

मकर राशि- आपके लिए शुक्र का ये अस्त परेशान करने वाला रहेगा। मकर राशि वालों जहां प्यार में बाधा आएगी, वहीं गुस्सा बहुत ज्यादा आएगा।
उपाय- इस समय दूध में बताशे डालकर दान करें।

कुंभ राशि- यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, जहां एक ओर इस समय आर्थिक तौर पर आप को मजबूती मिलेगी, वहीं किसी मुकदमें में फंसने की भी संभावना है। इस समय आप कुछ अच्छे कार्यो विशेषकर धर्म-कर्म और पुण्य कार्यों पर धन खर्च करेंगे।
उपाय- पेठे का दान करें।

मीन राशि- यह समय आपके लिए मिलाजुला रहेगा। एक ओर जहां इस दौरान आपके काम नहीं बनेंगे और फंसे हुए पैसे भी वापस नहीं आएंगे, वहीं कार्यक्षेत्र में आपके कार्य को सराहना प्राप्त होगी।
उपाय- जल में गंगाजल डालकर स्नान करें।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com

 

Niyati Bhandari

Advertising