एेसे काम करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ घर की खुशहाली को भी करता है भंग

Tuesday, Mar 13, 2018 - 12:12 PM (IST)

अक्सर हम देखते कि कुछ लोगों को कई अच्छी-बुरी आदते होती हैं। अच्छी आदतें तो व्यक्ति के लिए अच्छी ही होती हैं, लेकिन बुरी आदतें धीरे-धीरे इंसान की बुरी लतें बन जाती हैं। जिसके कारण व्यक्ति का बुरा समय शरू हो जाता है, एेसा व्यक्ति अपने परिवार की सुख-शांति के नाश का भी कारण बनता है। तो आईए शुक्रनीति में बताए गए एेसे चार काम जिनसे व्यक्ति को कोसों दूर रहना चाहिए-


श्लोक
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।


अर्थ- पराई स्त्री से संबंध, परंपराओं के खिलाफ काम करना, मांसाहारी होना और झूठ बोलना। ये काम हमें विनाश की ओर ले जाते हैं।


पराई स्त्रियों के प्रति गलत भावनाएं रखने वाला
जो व्यक्ति अपनी पत्नी होते हुए किसी अन्य स्त्री के बारे में गलत भावनाएं रखता है या उसके साथ कोई रिश्ता रखता है, हिंदू पुराणों में एेसे व्यक्ति को राक्षस प्रवृति का माना गया है। एेसे इंसान के कारण उसके साथ रहने वालों को भी उनके अच्छे कर्मों का फल नहीं मिलने पाता। 


 

परंपराएं न मानना
जो व्यक्ति अपने घर के नियम व परंपराओं का सम्मान नहीं करते, अपनी चलाते हैं। अंत में वही अपने परिवार के विनाश का कारण बनते हैं। इसलिए हिंदू धर्म के अनुसार  घर की परंपराओं व नियम का पालन करना अधिक जरूरी है। 


 

मांसाहारी होना
ग्रंथों में जीवों की हत्या करने की मनाही है। ऐसा करने वाले मनुष्य पर भगवान अप्रसन्न रहते हैं और उसे पूजा का फल भी नहीं मिलता।


 

झूठ बोलना
झूठ बोलने की आदत बहुत ही सामान्य लगती है, लेकिन यह आदत बर्बादी का कारण भी बन सकती है। झूठ बोलने से न सिर्फ आपको बल्कि आपके परिवार को भी दुखोँ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


 

Advertising