आज शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन: प्रेम और सुंदरता के लिए करें ये उपाय

Tuesday, Jul 23, 2019 - 08:59 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

शुक्र ग्रह इस समय मिथुन राशि में वास कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 16 अगस्त 2019 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इन्हें वृष और तुला राशि का स्वामी कहा जाता है। शुक्र असुरों के गुरु, श्रृंगार, भोग-विलास, गृहस्थ सुख के स्वामी हैं। शुक्र श्रृंगारिक गुरु हैं। प्रेम, सुंदरता, धन, आकर्षण, संगीत, वाद्य और चलचित्र सब पर इनका प्रभाव रहता है। शुक्रवार का व्रत और कुछ उपाय करने से आप इन सभी वस्तुओं का सुख प्राप्त कर सकते हैं। 


 शुक्रवार का व्रत
शुक्रवार के व्रत किसी शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार से प्रारंभ करके 21 या 31 व्रत करने का विधान है। मंजीठ का चूर्ण मिश्रित जल से स्नान करें तथा व्रत के दिन सफेद वस्त्र ही धारण करें। भोजन सूर्यास्त के डेढ़ घंटा बाद करें। भोजन में खीर का विशेष महत्व है अथवा दूध, चावल, शक्कर से बने पदार्थ प्रथम 5 ग्रास में सेवन करें तथा बाद में अन्य पदार्थ सेवन योग्य हैं। सफेद गाय अथवा एकाक्षी (एक आंख वाले) किसी जीव को यथाशक्ति खीर या चावल शक्कर सहित पदार्थ प्रदान करें। व्रत के दिन 3 या 21 माला ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र की जपनी चाहिए।

लाल किताब के उपाय
शुक्रवार का व्रत रखें। 
अपने भोजन में से गाय को कुछ भाग दें। ऐसा करेंगे तो शुक्र की सहायता मिलेगी एवं धान्य सुख भी बढ़ेगा। 
प्रतिदिन अपने भोजन में से एक टुकड़ा कुत्ते के लिए, एक टुकड़ा गाय के लिए और एक टुकड़ा कौए के लिए निकालें।
हीरा, स्फटिक अथवा सफेद जरकन मध्यमिका उंगली में धारण करें।
गोदान करें या ज्वर एवं चरी का दान करें। 
दूसरों का पालन-पोषण करें।
सफेद एवं स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
सुगंधित पदार्थों का प्रयोग करें। 


 

Niyati Bhandari

Advertising