आज बन रहे शुभ योग में करें ये उपाय, आपकी हर इच्छा होगी पूरी

Wednesday, Jun 26, 2019 - 11:39 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज बुधवार, 26 जून आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। जो बहुत सुंदर योग लेकर आई है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 5:37 तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी न्यायाधीश शनि हैं। आज शोभन योग भी रहेगा जो 23:49 तक रहने वाला है। इस दौरान किए गए उपाय शुभ फल देते हैं। मन में छुपी अतृप्त इच्छाओं को भी पूरा करते हैं। अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय-

मेष- रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें, अगले दिन प्रात: उठकर पानी को पेड़-पौधों की जड़ों में डाल दें। 

वृष- लाल चंदन को घिसकर अपने नहाने के पानी में मिलाएं। 

मिथुन- गौ माता को उबले हुए गेंहू खिलाएं। 

कर्क- तांबे के लोटे में जल और लाल रंग के फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

सिंह- पक्षियों के लिए घर की छत पर मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखें और बाजरा डालें।

कन्या- किसी भी धर्म स्थल पर गुड़ से बनी वस्तुओं का दान करें।

तुला- लाल फूलों वाले पौधे पर पानी चढ़ाएं। अपनी जेब में तांबे का सिक्का रखें। 

वृश्चिक- सूर्यदेव को हाथ जोड़कर नमस्कार करें और जल अर्पित करें। 

धनु- किसी भी धर्म स्थल पर कटहल का फल दान करें।

मकर- भगवान विष्णु के मंदिर जाकर उन्हें प्रणाम करें।

कुंभ- तांबे के पात्र में जल भरकर किसी भी धर्म स्थल में रख दें।

मीन- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें।

Niyati Bhandari

Advertising