लोहड़ी जलाने का ये है सही समय

Sunday, Jan 13, 2019 - 12:28 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले पूरे धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को नहीं बल्कि 15 जनवरी को पड़ रही है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार लोहड़ी पर्व 13 जनवरी यानि आज मनाया जाएगा। अगर किसी के घर में नई शादी या बच्चा हुआ हो तो वहां ये त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन घर में आग जलाकर पूजा की जाती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पंजाब और हरियाण में विशेषकर इस पर्व की धूम होती है। इस दिन मूंगफली, तिल और गजक का खास महत्व माना जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि लोहड़ी जलाने का शुभ मुहुर्त कब है-

लोहड़ी पूजन का समय: शाम 05 बजकर 41 मिनट से लेकर 07 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

आग जलाने का महत्व
इस दिन उत्तर भारत के लोग आग जलाकर उसके चारों ओर घूमकर डांस करते हुए खुशियां मनाते हैं। इसके साथ ही आग में मूंगफली, गजक, तिल और मक्का आदि डालते है। इस दिन हर घर में सरसों का साग और मक्की की रोटी भी बनाई जाती है। बता दें कि यह आग दुल्ला भट्टी की याद दिलाती है जिन्होंने जंगल में आग जलाकर सुंदरी और मंदुरी नाम की 2 गरीब लड़कियों की शादी करवाई थी। इस पर्व पर लोहड़ी के गीत भी गाए जाते हैं। 

इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)
 

Lata

Advertising