रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के साथ जानें, चंद्र ग्रहण का समय

Sunday, Aug 06, 2017 - 12:28 PM (IST)

सोमवार दिनांक 07.08.17 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण व भद्रा का साया मंडरा रहा है। सोमवार दिनांक 07.08.17 को भारत में खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। जो रात 10.52 से प्रारंभ होकर रात 00:22 तक रहेगा। 12 साल बाद रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण पड़ रहा है। शास्त्रनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व ही सूतक लग जाएगा और इस दिन प्रातः 11:07 मि तक भद्रा का असर भी रहेगा। शास्त्रनुसार भद्रा व सूतक में रक्षा सूत्र नहीं बांधा जाता तथा कोई शुभ कार्य भी नहीं किया जाता। ग्रहण काल के दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है तथा हर जगह इस अपवित्रता का असर होता है। इसी कारण ग्रहण के बाद स्नान कर मंदिरों व घर को धोकर साफ किया जाता है। 


सोमवार दिनांक 07.08.17 को दोपहर 12:26 से सूतक काल शुरू हो जाएगा। रक्षा बंधन पर पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण है। साल के इस दूसरे चंद्रग्रहण को चूड़ामणि कह कर बुलाया जाएगा तथा इसे प्रच्छाया भी कहते हैं। इस ग्रहण की अवधि 1 घंटा व 57 मिनट रहेगी। भारत में राजधानी नई दिल्ली के रेखांश व अक्षांश के मापदंड व समयानुसार रात 10.52 बजे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़नी शुरू होगी। रात 11:50 बजे ग्रहण चरम पर होगा। इसके बाद पृथ्वी की छाया चद्रंमा से छंटनी शुरू हो जाएगी। रात 12:49 बजे चंद्रमा पृथ्वी की छाया से मुक्त हो जाएगा। ग्रहण में चंद्रमा का मात्र एक छोटा अंश ही पृथ्वी की छाया के दायरे में आएगा। यह आंशिक ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising