Shri Swaminarayan Mandir: अरबस्तान की धरती पर पहली बार सम्पन्न हुआ विश्व शांति वैदिक यज्ञ

Wednesday, Feb 14, 2024 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अबोहर (स.ह.): अबूधाबी के बी.ए.पी.एस. हिंदू मंदिर में विश्व यज्ञ के लिए 980 से अधिक लोग एकत्र हुए। यह कार्यक्रम अबूधाबी में बी.ए.पी.एस. हिंदू मंदिर के ऐतिहासिक उद्घाटन के उपलक्ष्य में आयोजित हारमनी ऑफ फेस्टिवल का हिस्सा था। ईश्वरचरणस्वामी ने यज्ञ संचालन का नेतृत्व किया। 

स्वामी ब्रह्मविहारी ने कहा कि इस प्रकार का यज्ञ भारत के बाहर शायद ही कभी होता है। लंदन से आए 70 वर्षीय भक्त जयश्री इनामदार ने कहा कि बारिश ने ऐतिहासिक कार्यक्रम को और अधिक यादगार और आनंददायक बना दिया। 
 

Prachi Sharma

Advertising