Shri Ram Janmabhoomi: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगा 1800 करोड़ का टैक्स माफ

Friday, Jan 20, 2023 - 08:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट.): श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगाए गए 1800 करोड़ का टैक्स आयकर विभाग की ओर से माफ कर दिया गया है। आयकर विभाग ने यह टैक्स ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए 14 जनवरी से 27 फरवरी 2021 के मध्य चलाए गए 42 दिवसीय निधि समर्पण अभियान के बाद लगाया था। इसके साथ ही ट्रस्ट- को आय-व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा ऑनलाइन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

इस निर्देश के बाद ट्रस्ट महासचिव चंपत राय विभाग के अपीलीय आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत हुए और उन्होंने विभाग की सभी जिज्ञासाओं का निराकरण किया, जिससे विभागीय अधिकारी संतुष्ट हुए और टैक्स माफ कर दिया गया। ट्रस्ट महासचिव ने बताया कि जो टी.डी.एस. काटा गया था, उसकी वापसी का भी आदेश विभाग ने जारी कर दिया है।

Niyati Bhandari

Advertising