Shri Mata Vaishno Devi: मां वैष्णो देवी भवन पर चैत्र नवरात्रि के दो दिन में 69251 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thursday, Apr 11, 2024 - 09:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे, हो रही जय-जयकार ये शब्द हर उस श्रद्धालु के मुंह से निकल रहे हैं जो नवरात्रों में सुबह मां भगवती के दरबार में पहुंचकर दरबार की सजावट को देख रहा है। इस सजावट में विभिन्न प्रकार के फूलों की महक अहम भूमिका निभा रही है। श्रद्धालु इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। श्राइन बोर्ड इन श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से दर्शन करवाने के लिए हरसंभव सहयोग कर रहा है। अटका स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालु मन ही मन सजावट की सराहना करते हुए मां भगवती के समक्ष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 

Chaitra Navratri 3rd day: मां चंद्रघंटा दूर करेंगी आपकी कुंडली से मंगल दोष, आज करें ये अचूक उपाय

Matsya Jayanti: आइए पढ़ें, भगवान विष्णु के पहले अवतार की कथा

Gangaur Puja: तन और धन से जुड़े सभी सुखों को पूरा करेंगे ये उपाय

Gangaur: आज यहां दामाद रूप में पूजे जाएंगे भगवान शिव

आज का पंचांग- 11 अप्रैल, 2024

यात्रा मार्ग पर इन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे साऊंड सिस्टम के माध्यम से लगातार मां भगवती के भजनों का गुणगान हो रहा है जो समूचे यात्रा मार्ग के माहौल को अधिक भक्तिमय कर रहा है। दुर्गा पूजा के पंडाल में स्थानीय निवासियों सहित बाहरी राज्यों से मां भगवती के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। बुधवार को 34498 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पहले दिन 34753 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, इस प्रकार दो दिन में कुल 69251 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising