‘उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी के सोने और चांदी के सिक्के जारी किए’

Tuesday, Nov 10, 2020 - 08:23 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल) : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू में श्री माता वैष्णो देवी के सोने और चांदी के सिक्के जारी किए।   

उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालु कोरोना महामारी के चलते कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा नहीं कर सकते। इसलिए श्राइन बोर्ड ने सिक्कों को जम्मू और दिल्ली में भी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि माता वैष्णो देवी की श्रद्धा और सच्चे मन से की गई प्रार्थना से सुख, शांति और समृृद्धि हासिल होती है। मां का आशीर्वाद सदा अपने भक्तों पर बना हुआ है।  गौरतलब है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एस.एम.वी.डी.एस.बी.) ने गारंटी की शुद्धता के 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम सोने और चांदी के सिक्कों को निर्मित कराया है। 

Niyati Bhandari

Advertising