Shri Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा बहाल, घर पहुंचे 35 लापता श्रद्धालु

Tuesday, Jul 12, 2022 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल) : मौसम साफ होने पर सोमवार को जम्मू से एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और नुनवान-पहलगाम बेस कैम्पों के लिए रवाना किया गया। उधर पहलगाम मार्ग पर पंजतरणी में रोके गए श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए भेजा गया परंतु बारिश शुरू होने पर कुछ देर के लिए यात्रा को रोकना पड़ा। 

पवित्र गुफा के पास आई बाढ़ में श्रद्धालुओं के लापता होने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार को आंध्र प्रदेश के 37  में से 35 तीर्थयात्री सुरक्षित घर पहुंच गए हैं जबकि आंध्र प्रदेश के 2 तीर्थयात्री गुनिशेट्टी सुधा और कोठा पार्वती का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से लापता तीर्थयात्रियों पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देते हुए एल.जी. प्रशासन ने खुलासा किया कि मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के 37 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा में लापता हैं जोकि तथ्यात्मक सही नहीं है। इस संबंध में आंध्र प्रदेश सरकार ने संभागीय आयुक्त कश्मीर को पत्र लिखकर मीडिया रिपोर्ट का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को अमरनाथ यात्रा के ऐतिहासिक मार्ग चंदनवाड़ी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य, लंगर, रहने-ठहरने एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और सफाई कर्मियों से बातचीत की।

Niyati Bhandari

Advertising