हरियाली तीज: आज महिलाएं रखेंगी पति की दीर्घायु के लिए व्रत

Sunday, Jul 31, 2022 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स) : सावन महीने में आने वाली हरियाली तीज महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखती है। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति के दीर्घायु होने के लिए व्रत रखकर मां गौरा का विधिपूर्वक पूजन करती हैं। तीज से एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली के बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की व मेहंदी लगवाई। मालूम हो कि नवविवाहिता महिलाओं के लिए तीज व्रत का विशेष महत्व होता। इस दिन उनके मायके से सिंघाड़ा भेजा जाता है, जिसमें मां अपनी बेटी के सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद भी साथ भेजती है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

शनिवार को जहां राजधानी के प्रमुख बाजारों सरोजिनी नगर, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, ज्वालाहेड़ी, लाजपत नगर में महिलाओं ने जमकर शॉपिंग की। वहीं आईएनए दिल्ली हाट में भी महिलाएं काफी बड़ी संख्या में तीज महोत्सव का आनंद लेने पहुंची थी। कनॉट प्लेस सहित अन्य बाजारों में मेहंदी लगवाने की भीड़ देखने को मिली।

खूब बिका घेवर, चांदनी चौक में लगी लाइन 
हरियाली तीज पर घेवर मिठाई का विशेष महत्व होता है। नवविवाहिता के सिंघारे में घेवर जरूर भेजा जाता है जो कई तरह का होता है। जैसे मलाई घेवर, खोया घेवर, ड्राईफ्रूटस घेवर व प्लेन घेवर। ऐसे में बात यदि पुरानी दिल्ली के मिष्ठान भंडारों की हो तो सुबह से ही मशहूर मिठाई की दुकानों पर लाईन देखने को मिली। ऐसे में कई मिष्ठान भंडारों के बाहर टोकन नंबर बांटने की नौबत तक आ गई थी।

Niyati Bhandari

Advertising