Shopping in Pitru Paksha: श्राद्ध पक्ष के ये 3 दिन Shopping के लिए है बेहद खास

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shopping in Pitru Paksha: कई बार हर धर्म में कोई न कोई ऐसी तर्कहीन बात कह दी जाती है कि उसका मर्म समझे बिना, समाज उसे धार्मिक नियम बना डालता है। उन पर तर्क की बजाय अंधविश्वास चलता है। ऐसा ही कुछ श्राद्ध पक्ष में कुछ भी न खरीदने के लिए कहा जाता है और 15-16 दिन बाजार मुरझाया-मुरझाया-सा रहता है। शादी-विवाह से जुड़े लोग, ज्यूलर्ज, कार बाजार, कंस्ट्रक्शन कारोबार आदि में सब लोग अक्सर खाली बैठे दिखाई देते हैं।

Should we go shopping during Shraddha Paksha or not: हालांकि, श्राद्ध पक्ष तो एक श्रद्धा पक्ष है जिसमें पितृ अपनी संतति से मिलने आते हैं। अपने परिवार की उन्नति देखकर वे प्रसन्न होंगे, न कि नाराज। यह कहना गलत होगा कि पितृ पक्ष में नई चीजें खरीदने से पूर्वज नाराज हो जाते हैं और आशीर्वाद नहीं देते। ऐसी धारणा बेतुकी है और शास्त्रों में ऐसा कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। 

PunjabKesari Shopping in Pitru Paksha, Can we buy new clothes in Pitru Paksha, Can we do shopping in Shradh, Should we go shopping during Shraddha Paksha or not, Pitru Paksha 2022 date, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha importance, pitru paksha significance

आप 16 दिन अपनी रूटीन को कैसे बंद रख सकते हैं? इन दिनों पूर्वजों की स्मृति में अच्छे कर्म करने चाहिएं। आप निर्धनों की सेवा, सामाजिक और धार्मिक कार्य कर सकते हैं। लंगर लगाएं, पेड़ लगाएं, दवाएं बांटें। ये दिन भी अन्य दिनों की तरह शुभ ही होते हैं जब पितर हमारे घर आते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्हें याद करके उनका आशीर्वाद लें। हां, अमानवीय तथा गलत कृत्यों से बचना चाहिए क्योंकि नवरात्रों की तरह यह पखवाड़ा भी एक अनुशासन पर्व है। यदि आप जेवर, विवाह, गृहपयोगी, वस्तुएं, कपड़े आदि इस पक्ष में खरीदना चाहते हैं तो इन शुभ मुहूर्तों में भी खरीद सकते हैं।

PunjabKesari ​​​​​​​Shopping in Pitru Paksha, Can we buy new clothes in Pitru Paksha, Can we do shopping in Shradh, Should we go shopping during Shraddha Paksha or not, Pitru Paksha 2022 date, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha importance, pitru paksha significance

यदि कोई घर निर्माण का या  रैनोवेशन का काम पहले आरंभ किया हुआ है या कोई खरीदारी चल रही है उसे भी श्राद्ध के दौरान पूरा किया जा सकता है। उस से संबंधित वस्तुएं खरीद सकते हैं। बस ये शोक और श्रद्धा पक्ष सादगी से बिताएं। इसमें ध्वनि प्रदूषण, अनावश्यक दिखावा, धन प्रदर्शन, तामझाम, ऐशो-आराम आदि के दिखावे से बचें और अपने बच्चों को अपने पूर्वजों की मेहनत, त्याग, सफलता की बातें बताएं।

PunjabKesari ​​​​​​​Shopping in Pitru Paksha, Can we buy new clothes in Pitru Paksha, Can we do shopping in Shradh, Should we go shopping during Shraddha Paksha or not, Pitru Paksha 2022 date, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha importance, pitru paksha significance

Shubh muhurat of Shopping in pitru paksha: यदि कुछ आवश्यक सामान लेना है या कोई दिनचर्या का काम करना ही है तो निम्नलिखित मुहूर्तों पर श्राद्ध पक्ष में कर सकते हैं - 17, 24, 25 सितम्बर को सर्वार्थ सिद्धि योग है, यह बेहद ही शुभ माना जाता है, इसलिए इन दिनों में आप खरीदारी कर सकते हैं।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News