Kundli Tv- इच्छा अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगा मनचाहा वरदान

Friday, Aug 03, 2018 - 10:43 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
श्रावण के महीने में भगवान शंकर के अभिषेक का कितना महत्व है इसके बारे तो सभी जानते होंगे। इन दिनों कोई जल से तो कोई दूध से महाकाल का महाभिषेक करता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग के अभिषेक से व्यक्ति को मनवाछिंच फल की प्राप्ति होती है। कच्चे दूध, दही, कच्ची लस्सी व गंगाजल से शिव जी का रुद्राभिषेक तो हर किसी ने किया होगा। लेकिन आज हम मनोकामनाओं के अनुसार शिव जी के अभिषेक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी। 


ज्योतिष के अनुसार जल, दूध, दही के अलावा भी कई चीज़ों द्वारा शिव जी का अभिषेक किया जा सकता है। जी हां शिव जी का घी, तेल, सरसों का तेल, गन्ने के रस और शहद से भी अशिषेक किया जा सकता है। लेकिन इन चीज़ों से किसी विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अभिषेक किया जाता है। ज्योतिषियों के बताए अनुसार रुद्राभिषेक करते समय महामृत्ंयुजयमंत्र का जाप करते रहना चाहिए, ऐसा करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए उक्त मंत्र के उच्चारण के साथ ही रुद्राभिषेक करना चाहिए।

 

कष्टों के निवारण 
पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने से व्यक्ति के सभी कष्टों का निवारण होता है।


यश और लक्ष्मी की प्राप्ति 
गाय के दूध से रुद्राभिषेक करने से मनुष्य को यश और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा घर में खुशहाली आती है।


गृह क्लेश दूर करने 
भगवान शंकर को गंगाजल परम प्रिय है, इसी कारण गंगा को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण कर रखा है।


वंश वृद्घि 
शिवलिंग पर गाय के शुद्घ देसी घी से अभिषेक करने पर वंश की वृद्घि होती है।


घर में धन का अभाव
शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने पर घर में लक्ष्मी का सदा वास रहता है तथा किसी वस्तु की कभी कोई कमी नहीं रहती।


शत्रुओं के नाश 
शिवलिंग का सरसों के तेल के साथ रुद्राभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है तथा हर क्षेत्र में विजय की प्राप्ति होती है।


रोग निवारण 
शहद से अभिषेक करने पर हर प्रकार के रोगों का निवारण होता है तथा यदि पहले ही कोई रोग लगा हो तो उससे छुटकारा भी मिलता है।


संतान सुख 
मक्खन से अभिषेक करने पर अति उत्तम संतान सुख की प्राप्ति होती है।


शुभ फलों की प्राप्ति
धतूरे के एक लाख फूलों से निरंतर अभिषेक करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है परंतु लाल डंठल वाले धतूरे से पूजन करना अति उत्तम माना गया है। 


सुख-संपति की प्राप्ति
हरसिंगार के फूल से शिव जी की पूजा करने पर घर में सुख-संपति की प्राप्ति होती है।


सुख-समृद्घि 
घर में सुख-समृद्घि के लिए सावन के महीने में बेल पत्र से पूजन करना चाहिए तथा वहीं पत्नी सुख की प्राप्ति के लिए 40 दिन तक लगातार बेल पत्र से भगवान का अभिषेक करना चाहिए।


धन-दौलत की प्राप्ति
भगवान को नीलकमल और लाल कमल अति प्रिय हैं, इन फूलों से भगवान का पूजन करने से धन-दौलत की प्राप्ति होती है।

Kundli tv- यहां 16 बार नदी लांघने के बाद होते हैं शिवलिंग के दर्शन (देखें Video)

Jyoti

Advertising