Mahashivratri 2022: आज है शिव शक्ति के मिलन की रात, दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलें

Tuesday, Mar 01, 2022 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि भगवान शंकर के विवाह उत्सव के रूप में मनाई जाती है। शास्त्रों में यह रात शिव से शक्ति के मिलन की रात भी कही जाती है अर्थात यह रात पौरूष से प्रकृति के मिलन की रात भी कही जाती है। इस रात पर हम भी कुछ विशेष उपाय करके भगवान शंकर को खुश करके अपना भाग्य संवार सकते हैं।
 
राशि अनुसार ये उपाय करके आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं
 
मेष: संतान सुख के लिए शिवलिंग पर लाल कनेर के फूल चढ़ाएं।
 
वृषभ: गृह क्लेश से मुक्ति के लिए शिवालय में नारियल तेल का दीपक करें।
 
मिथुन: विवाद से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर मिश्री के जल से अभिषेक करें।
 
कर्क: धन में सफलता के लिए शिवलिंग पर आकड़ें के फूल चढ़ाएं।
 
सिंह: मेंटल टेंशन से मुक्ति के लिए नारियल पर मौली बांधकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
कन्या: आर्थिक हानि से बचने के लिए शिवलिंग पर पीपल के पत्ते चढ़ाएं।
 
तुला: धन प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
 
वृश्चिक: प्रमोशन के लिए शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।
 
धनु: सौभाग्य के लिए शिवलिंग पर पीले कनेर के फूल चढ़ाएं।
 
मकर: दुर्भाग्य से बचने के लिए शमीपत्र मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
कुंभ: सुखी दांपत्य के लिए तिल के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
मीन: शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए केसर मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
 

Niyati Bhandari

Advertising